ताजा समाचारवायरलहरियाणा

कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम में होने वाले उन्नत सिंचाई उत्सव की तैयारियां का लिया जायजा

अधिकारियों से ली व्यवस्थाओं की जानकारी और दिए जरूरी निर्देश

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Shruti choudhary : तोशाम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के 31 मार्च को प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से यहां पर की जा रही तैयारियों की बारीकी से जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान बीजेपी के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक, एसडीएम संदीप कुमार और मी-काढा के निदेशक कम अधीक्षक अभियंता धूप सिंह और एडवोकेट हरिसिंह सांगवान भी मौजूद रहे।

क्या सच में एयरपोर्ट पर मिल सकती है सस्ती चाय, राघव ने दिखाया सबूत
क्या सच में एयरपोर्ट पर मिल सकती है सस्ती चाय, राघव ने दिखाया सबूत

श्रुति चौधरी ने कहा कि किसानों में टपका/सूक्ष्म सिंचाई पद्धति के बारे में जागरूकता लाने को लेकर मी-काढ़ा विभाग व ईरीगेशन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में 31 मार्च से एक अप्रैल तक कस्बा तोशाम में उन्नत सिंचाई उत्सव का आयोजन करवाया जा रहा है। कार्यक्रम में सूक्ष्म सिंचाई उपकरणों की विशाल प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाई जाएंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ 31 मार्च को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने मी-काढ़ा विभाग और ईरीगेशन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। महिलाओं और पुरुषों के बैठने के लिए अलग-अलग सेक्टर बनाए जाएं। लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत ना आए। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसानों की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त करेगा। कार्यक्रम के दौरान किसानों को ड्रिप इरीगेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मिलेगी, जिसको अपना कर किसान कम पानी में अधिक पैदावार लेकर अपनी कमाई बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म सिंचाई से पानी की भी बचत होती है। इसके लिए सरकार द्वारा प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

हरियाणा में उद्योगों के जमीन लीज पर देने की नीति को मुख्यमंत्री की हरी झंडी

एसडीएम संदीप कुमार ने मधु मक्खियों का छत्ता हटाने, ब्रेकेटिंग करने और हेली पेड से चौधरी सुरेंद्र सिंह खेल परिसर में रैली स्थल तक पक्का गेट लगाने का दिशा निर्देश दिए।

 

#CabinetMinister #ShrutiChoudhary #IrrigationFestival #AdvancedIrrigation #Tosham #PreparationReview #Agriculture #WaterConservation #SustainableFarming #IrrigationTech #CommunityEvent #LocalUpdates #Festivals #HaryanaAgriculture #SupportLocalFarmers #GovernmentInitiatives #EnvironmentalAwareness #EventPreparation #AgriculturalDevelopment #FarmersFirst

हरियाणा कांग्रेस की बैठक में हंगामे की संभावना, जिनके वोट रद्द हुए उनके नाम सार्वजनिक करने की मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button