हरियाणा कांग्रेस की बैठक में हंगामे की संभावना, जिनके वोट रद्द हुए उनके नाम सार्वजनिक करने की मांग
क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेगी कांग्रेस

सत्य खबर हरियाणा
CLP Meeting : हरियाणा कांग्रेस की आज नई दिल्ली में होने वाली विधायक दल की बैठक में कांग्रेस के उन विधायकों को लेकर हंगामा होने की संभावना है जिनके वोट रद्द हुए हैं। इस बैठक के लिए कांग्रेस ने अपने 32 विधायकों को बुलाया है। हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 37 है लेकिन पार्टी ने उन पांच विधायकों को बैठक के लिए आमंत्रण नहीं दिया है जिन पर राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने का आरोप है। प्रदेश के राजनीतिक लोगों की नजर कांग्रेस की आज की बैठक पर टिकी हुई है।
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार करमवीर बौद्ध चुनाव तो भले ही जीत गए हों लेकिन वास्तव में कांग्रेस के अंदर गुटबाजी और असंतोष देखने को मिला है। कांग्रेस में सबसे बड़ी समस्या अब यह है कि शैली चौधरी कुमारी शैलजा के गुट से आती हैं तो बाकी विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकियों में गिने जाते हैं।
आज दिल्ली में कांग्रेस में हरियाणा को लेकर बैठकों का दौर चलने वाला है। इन बैठकों में कांग्रेस के उन विधायकों पर कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में पार्टी लाइन से हटकर निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को वोट देने का काम किया। इन बैठकों में उन विधायकों के भाग्य का फैसला भी होगा जिनके वोट रद्द हुए हैं।
कांग्रेस विधायकों में अंदर ही अंदर इस बात की चर्चा है कि उन विधायकों के नाम भी सार्वजनिक किए जाने चाहिए जिनके वोट रद्द हुए हैं। कांग्रेस विधायकों को कहना है कि विधायकों को पहले से पूरी ट्रेनिंग दी गई थी ऐसे में वोट रद्द होना अपने आप में बड़ी बात है। देखना यह है कि क्या कांग्रेस उन विधायकों के नाम सार्वजनिक करने का काम करेगी जिनके वोट रद्द हुए हैं।
बता दें कि कांग्रेस ने पार्टी लाइन से हटकर क्रॉस वोटिंग करने वाले पांच विधायकों को कारण बताओं नोटिस जारी किया था जिनमें से तीन विधायकों नारायणगढ़ से शैली चौधरी, साढौरा से रेनू बाला और रतिया से जरनैल सिंह ने अपने जवाब दे दी है और उन्होंने अपने जवाब में साफ तौर पर कहा है कि उन्होंने पार्टी उम्मीदवार को वोट दिया है और उन पर लगाया गया आरोप गलत है। मेवात इलाके से आने वाले पुनहाना के विधायक मोहम्मद इलियास और पलवल जिले के हथीन से आने वाले मोहम्मद इसराइल ने जवाब नहीं दिया है। इनमें से मोहम्मद इसराइल है खुलेआम बगावत करती है जबकि मोहम्मद इलियास भाजपा के नेताओं से मिलकर उन्हें मेवात आने का न्योता दे चुके हैं।
#HaryanaCongress #UproarInPolitics #PublicDemand #VoteCancellation #PoliticalMeeting #TransparencyInVoting #AccountabilityMatters #HaryanaPolitics #DemocracyInAction #NamesToBePublic #VoiceOfThePeople #CongressMeeting #PoliticalReform #VoteRecovery #CrowdDemands #HaryanaUpdates #PoliticalAwareness #SocialJustice #VoterRights #CivicEngagement