ताजा समाचार

सीआईए रेवाड़ी ने कुख्यात महेश सैनी को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार

सीआईए रेवाड़ी की टीम ने शहर को कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रेवाड़ी की सती कॉलोनी निवासी महेश सैनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

Satyakhabarindia

जांच अधिकारी एएसआई देवेन्द्र ने बताया कि सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि महेश सैनी अवैध हथियार लेकर पैदल नारनौल फाटक की तरफ जा रहा है। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद सीआईए टीम ने महेश सैनी की गिरफ्तारी को लेकर जाल बिछाया और नारनौल फाटक के पास ही बेरली टी-पॉइंट पर नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में एक युवक पैदल आता दिखाई दिया।

पुलिस को देख युवक पीछे मुड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम पता सती कॉलोनी निवासी महेश सैनी बताया। उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से देसी कट्‌टा बरामद हुआ, जिसमें एक जिंदा कारतूस भी मिला।

हरियाणा में श्रमिक रजिस्ट्रेशन पोर्टल खुला, नए रजिस्ट्रेशन भी खोले गए

पुलिस ने रामपुरा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज करके मामले में आरोपी सती कॉलोनी निवासी महेश सैनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से हथियार उपलब्ध करवाने वाले के बारे में पूछताछ की जाएगी।

आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने, अपहरण करने व आर्म्स एक्ट के काफी मामले दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी जमानत पर बाहर आया हुआ था। उसने चिरंजीलाल कॉलोनी में अपना मकान बनाया हुआ है। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने चिरंजीलाल कॉलोनी में बने इसके मकान से 25 लोगों को हुड़दंग करते हुए पकड़ा था। यह सभी मकान में शराब पार्टी कर रहे थे। साथ ही अश्लील गाने बजाकर डांस भी कर रहे थे।

हरियाणा में अवैध भ्रूण लिंग जांच करने वाले लोगों के ठिकाने यूपी में, हरियाणा सरकार ने मांगा उत्तर प्रदेश से सहयोग

 

 

सोनीपत पुलिस के ‘चक्रव्यूह’ में फंसा चाचा और दोस्त की हत्या का आरोपी

 

Back to top button