ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हिसार के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल पर GST व इनकम टैक्स टीम की रेड

100 करोड़ के लेनदेन का शक; सर्वोदय अस्पताल बेचने वाले थे, सुबह पहुंची टीमें

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

एनएस राजा बने नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन संभालेंगे नौसेना की कमान, जानिए कौन हैं ये दो अधिकारी

IT & GST Raid : हिसार के प्रतिष्ठित डॉक्टर उमेश कालड़ा के आवास और अस्पतालों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। सुबह 6 बजे इनकम टैक्स की टीमें दबे पांव आई। उमेश कालड़ा के सेक्टर 13 आवास, सर्वेश अस्पताल और सर्वोदय अस्पताल तीनों जगह एक साथ रेड की। सूत्रों के अनुसार, यह रेड इनकम टैक्स और जीएसटी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई है, जिसमें अस्पताल के रिकॉर्ड, दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है।

यह 500 बेड वाला सुपर स्पेशलिटी अस्पताल हिसार का जाना-माना नाम है, जिसका उद्घाटन हरियाणा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किया था। अस्पताल में सुबह से टीम मौजूद है और विभिन्न विभागों में तलाशी ली जा रही है। जानकारी के मुताबिक, टीम ने अस्पताल परिसर में पहुंचकर अधिकारियों और स्टाफ से पूछताछ शुरू की है।

तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस, विजय के समर्थन दावे से बढ़ा राजनीतिक घमासान

बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग टीम को सूचना मिली थी कि डॉक्टर कुछ ही दिनों में करोड़ों का लेन देन करने वाले थे। इनके खातों की भी लगातार मॉनिटिरिंग चल रही थी। सूत्र बताते हैं कि डॉक्टर सर्वोदय अस्पताल को बेचने वाले थे और इसकी हाल ही में रजिस्ट्री होने वाली थी।

एनओसी नहीं मिलने के कारण रजिस्ट्री में देरी हो रही थी। इसके अलावा डॉक्टर ने नेशनल हाईवे पर एक प्रोजेक्ट में निवेश किया था। इसको लेकर डॉक्टर उमेश कालड़ा रडार पर चल रहे थे। इनकम टैक्स टीम का लगातार सर्वे सुबह से जारी है। किसी भी सदस्य को बाहर जाने की इजाजत नहीं है।

#GST #IncomeTax #Raids #Hisar #SuperSpecialtyHospital #TaxCompliance #FinancialInvestigation #HospitalRaids #EconomicWatchdog #TaxEvasion #FinancialIntegrity #HisarNews #GovernmentAction #TaxAudit #HealthSector #Transparency #RegulatoryEnforcement #TaxFraud #CorporateGovernance #PublicHealthInspector

बंगाल में बीजेपी की जीत से विपक्ष में बढ़ी बेचैनी, अस्तित्व बचाने की चुनौती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button