हांसी में सुबह-सुबह जिम संचालक की बेरहमी से हत्या
बेहद नजदीक से ताबड़तोड़ 10 राउंड फायर कर मार डाला, वार्म-अप कर रही युवती भी छर्रे लगने से घायल

सत्य खबर हरियाणा
Murder in Hansi : हांसी में फव्वारा चौक के पास अज्ञात हमलावरों ने जिम संचालक पर ताबड़तोड़ 10 राउंड फायर कर हत्या कर दी। सुबह करीब 6 बजे हमलावरों ने जिम संचालक कपिल पर नजदीक से गोलियां चलाईं, जिनमें कई गोलियां जिम संचालक की पीठ और सिर में लगीं। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पूरी वारदात का वीडियो भी सामने आया है। गोलीबारी में एक युवती शिखा भी छर्रे लगने के कारण घायल हुई है। उसे हिसार के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना के समय जिम संचालक कपिल चौक के पास दुकानों के रैंप पर युवक-युवतियों को सुबह की एक्सरसाइज करवा रहा था। इसी दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू की। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) और फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हमलावरों की पूरी गतिविधि कैद हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने कुल 10 राउंड फायरिंग की। हमलावरों ने जिम संचालक पर 5 सेकेंड में नजदीक से पीठ-सिर में गोलियां चलाईं।
कुछ दिन पहले की थी लव मैरिज
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कपिल मूल रूप से जींद के गांव दालमवाला का रहने वाला है। काफी साल से हांसी में जिम चला रहा है। मृतक की कुछ दिन पहले ही लव मैरिज हुई थी। पुलिस सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं। हत्याकांड के बाद शहर में दहशत का माहौल है।
#HaryanaCrime #HansiMurder #GymOwnerMurder #JusticeForVictim #HaryanaNews #CrimeAlert #SafetyInHaryana #HansiUpdates #MurderInvestigation #CommunitySafety #HaryanaPolice #ViolenceInHaryana #HansiCrime #PublicAwareness #CrimePrevention #HaryanaCommunity #JusticeForAll #HansiTragedy #HaryanaSociety #StopTheViolence