हरियाणा सरकार ने गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के कार्यक्रमों में किया फेरबदल
प्रदेश में सभी जिलों और उपमंडलों पर कौन लहराएगा झंडा देखिए लिस्ट

Satyakhabar, Haryana
Republic Day : हरियाणा सरकार ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर विभिन्न मंत्रियों और अन्य नेताओं द्वारा ध्वजारोहण के कार्यक्रम में मामूली फिर बदल किया है। प्रदेश के राज्यपाल पहले की भांति पंचकूला में ही ध्वजारोहण करेंगे और मुख्यमंत्री गुरुग्राम में परेड की सलामी लेंगे। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल हांसी में मुख्य अतिथि होंगे। पहले कृष्ण पाल गुर्जर को किसी भी जिला मुख्यालय पर मुख्य अतिथि नहीं बनाया गया था लेकिन अब वह पलवल में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। सांसद किरण चौधरी को अब उप मंडल स्तर पर तोशाम में मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाया गया है।
राज्य के मुख्य सचिव की ओर से जारी आज आदेशों में कहा गया है कि राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा अंबाला में मुख्य अतिथि होंगी जबकि नारायणगढ़ में कमलजीत कौर अध्यक्ष जिला परिषद कुरुक्षेत्र अंबाला कैंट में मंडल आयुक्त और बराड़ा में सांसद कार्तिकेय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगे।
भिवानी जिले में जिला स्तर पर राज्य के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ध्वजारोहण करेंगे जबकि लोहारू में विधायक कपूर सिंह, तोशाम में सांसद किरण चौधरी, सिवानी में विधायक घनश्याम सर्राफ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। चरखी दादरी में सांसद धर्मवीर सिंह ध्वजारोहण करेंगे जबकि इसी जिले के बाढ़डा उपमंडल में विधायक उम्मेद सिंह मुख्य अतिथि होंगे।
फरीदाबाद में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी जिले के बड़खल उप मंडल में धनेश अदलखा विधायक और बल्लभगढ़ में विधायक मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। फतेहाबाद में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिढ़ा मुख्य अतिथि होंगे टोहाना में विधायक रणधीर पनिहार रतिया में जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़ ध्वजारोहण करेंगी। गुरुग्राम में मुख्यमंत्री ध्वजारोहण करेंगे जबकि इस जिले के पटौदी उपमंडल में विधायक विमला चौधरी, बादशाहपुर में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, मानेसर में विधायक मुकेश शर्मा और सोहना में विधायक तेजपाल तंवर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।
हांसी में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में केंद्रीय शहरी आवास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। जिले के नारनौंद उपमंडल में विधायक विनोद भयाना ध्वजारोहण करेंगे। हिसार में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और जिले के बरवाला उपमंडल में विधायक सावित्री जिंदल ध्वजारोहण करेंगे। झज्जर में हरियाणा के खाद्य एवं नागरिक उद्द्यान्न मंत्री राजेश नगर मुख्य अतिथि होंगे। इस जिले के बहादुरगढ़ उपमंडल में विधायक राजेश जून, बादली में सांसद रामचंद्र जांगड़ा और बेरी में रोहतक के मेयर रामावतार वाल्मीकि ध्वजारोहण करेंगे।
जींद में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि होंगी इस जिले के जुलाना में जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रानी, सफीदों में विधायक रामकुमार गौतम, उचाना में विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री और नरवाना में विधायक प्रमोद विज ध्वजारोहण करेंगे।
कैथल में सांसद नवीन जिंदल जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे गोल में विधायक सतपाल जांबा और कलायत में जिला परिषद चेयरपर्सन कर्मवीर कौल मुख्य अतिथि होंगे। करनाल में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष अरविंद कल्याण मुख्य अतिथि होंगे जबकि जिले के नीलोखेड़ी उपमंडल में विधायक भगवान दास, इंद्री में विधायक रामकुमार कश्यप और घरौंडा में विधायक जगमोहन आनंद तथा असंध में विधायक योगेंद्र सिंह राणा मुख्य अतिथि होंगे। कुरुक्षेत्र में हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारी का मंत्री कृष्ण कुमार बेदी मुख्य अतिथि होंगे जिले के लाडवा उपमंडल में पानीपत की मेयर कोमल सैनी, शाहाबाद में जिला परिषद चेयरमैन प्रवेश कुमारी और पेहवा में करनाल मेयर रेनू बाला गुप्ता ध्वजारोहण करेंगी।
महेंद्रगढ़ के जिला मुख्यालय नारनौल में राव नरवीर सिंह मुख्य अतिथि होंगे। महेंद्रगढ़ उपमंडल में विधायक ओम प्रकाश यादव कनीना में विधायक कंवर सिंह और नांगल चौधरी में विधायक सतीश कुमार ध्वजारोहण करेंगे। नूंह में सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि होंगे जबकि फिरोजपुर झिरका में जिला परिषद चेयरमैन जान मोहम्मद, तावडू में फरीदाबाद मेयर प्रवीण जोशी और पुनहाना में गुरुग्राम की मेयर राजरानी ध्वजारोहण करेंगी। पलवल में केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर मुख्य अतिथि होंगे अधीन उपमंडल में जिला परिषद अध्यक्ष रेखा और होडल में विधायक हरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि होंगे। पंचकूला में हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष मुख्य अतिथि होंगे जबकि कालका में विधायक शक्ति रानी शर्मा मुख्य अतिथि होंगी। पानीपत में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार मुख्य अतिथि होंगे जिले की इसराना उपमंडल में विधायक कृष्णा गहलावत, समालखा में विधायक मनमोहन भड़ाना मुख्य अतिथि होंगे। रेवाड़ी में प्रदेश के युवा सशक्तिकरण मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि होंगे जिले की बोल मंडल में डॉक्टर कृष्ण कुमार विधायक और कोसली में विधायक अनिल यादव मुख्य अतिथि होंगे। रोहतक में हरियाणा के सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। जिले के महम उप मंडल में विधायक सुनील सतपाल सांगवान और सांपला में जिला परिषद अध्यक्ष मंजू हुड्डा मुख्य अतिथि होंगी।
सिरसा में हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल मुख्य अतिथि होंगे। जिले के कालांवाली उप मंडल में जिला परिषद अध्यक्ष सोनू सिहाग दीपावली में जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती मोनिका और ऐलनाबाद में हिसार के मेयर प्रवीण पोपली ध्वजारोहण करेंगे। सोनीपत में प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा मुख्य अतिथि होंगे। इस जिले के गन्नौर मंडल में विधायक देवेंद्र का ध्यान खरखोदा में विधायक पवन खरखोदा गोहाना में विधायक निखिल मदान ध्वजारोहण करेंगे। यमुनानगर जिले में अनिल विज ध्वजारोहण करेंगे। इस जिले के व्यासपुर उप मंडल में विधायक घनश्याम दास अरोड़ा छछरौली में मेयर सुमन बामणी और रादौर में जिला परिषद अध्यक्ष रमेश चंद्र ध्वजारोहण करेंगे।
#HaryanaGovernment #RepublicDay #FlagHoisting #HaryanaUpdates #CivicEngagement #IndianRepublic #NationalPride #FlagCeremony #HaryanaNews #GovernmentChanges #PublicAnnouncement #CelebratingDiversity #NationalIdentity #IndiaUnites #FestiveSpirit #Patriotism #CommunityParticipation #CulturalHeritage #HaryanaEvents