ताजा समाचारवायरलहरियाणा

ईमेल में कहा गया था जींद कोर्ट में रखे हैं तीन बम

किस मेल से आई थी जींद में धमकी और पुलिस ने क्या किया मामला दर्ज

Satyakhabarindia

Satyakhabar, Haryana

Threat Call : जींद कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी भरे ईमेल में कहा गया था कि जींद कोर्ट में तीन आरडीएक्स बम रखे गए हैं। यह बात जिला कोर्ट के सुपरिंटेंडेंट रोशन लाल ने जींद सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में कही है। सेशन कोर्ट के सुपरिंटेंडेंट रोशनलाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश जींद के कार्यालय की मेल आईडी पर एक अरुणदले कुमार के हॉटमेल आईडी से एक ईमेल आया जिसमें कहा गया कि जींद कोर्ट में तीन आरडीएक्स बम रखे गए हैं और कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

AI का प्रयोग न्याय प्रणाली में होता है लेकिन जजमेंट में नहीं : सूर्यकांत

सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की धारा 353 (2) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
बता दे कि कल जब यह मामला सामने आया तो इस मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई और पुलिस ने खोजी कुत्तों और अन्य बम निरोधक दस्ते की मदद से पूरे कोर्ट की छानबीन की लेकिन यहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हालांकि पुलिस की जांच के दौरान यहां कोर्ट में कुछ देर के लिए कार्य प्रभावित भी हुआ लेकिन जांच का काम पूरा होने के बाद कोर्ट का काम सामान्य दिनों की तरह चलने लगा। घटना के दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और फरियादियों में दहशत का माहौल रहा। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए न्यायिक कार्य भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

इस मामले में पुलिस पहले कुछ कहने से बचती रही लेकिन बाद में जींद के पुलिस कप्तान कुलदीप सिंह ने इस बात को स्वीकार किया था कि जींद कोर्ट की ईमेल पर इस प्रकार की धमकी आई है। पुलिस का कहना है कि वह अब ईमेल करने वाले व्यक्ति का पता करने का प्रयास कर रही है।

मैं राजा नहीं बल्कि किसान का बेटा : नायब सैनी

#BombThreat #JindCourt #SafetyAlert #EmergencyResponse #PublicSafety #LawEnforcement #BombSquad #SecurityMeasures #CrisisManagement #CommunityAlert #RiskAssessment #Investigate #SafetyFirst #JindNews #BreakingNews #EmergencyServices #SecurityAlert #Terrorism #ThreatAssessment

कांग्रेस गुटबाजी के कारण अपनी पहली अग्निपरीक्षा में उलझी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button