ताजा समाचार

हरियाणा सरकार ने लांच किया कलाकार पंजीकरण पोर्टल

आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हरियाणा सरकार ने विलुप्त होती कलाओं के संरक्षण व कलाकारों की कला को नई पहचान देने के उद्देश्य से हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के माध्यम से कलाकार पंजीकरण योजना शुरू की है।

Satyakhabarindia

हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा शुरू किए गए http://artistregistration.artandculturalaffairshry.gov.in/ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। जिला के विभिन्न विधाओं से संबंधित आर्टिस्ट 31 जुलाई, 2022 तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पोर्टल पर पंजीकरण करवाने के लिए परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है।

 

बैंक घोटाले की जांच का दायरा बढ़कर आय स्त्रोत से अधिक संपत्ति तक जाने की संभावना

डीआईपीआरओ दिनेश कुमार ने कलाकार पंजीकरण पोर्टल बारे जानकारी देते हुए बताया कि इस पोर्टल पर कलाकार स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर कलाकार को केवल एक ही बार पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण करवाने वाले कलाकारों को आजीविका का मौका मिलेगा। उन्होंने जिला रेवाड़ी के कलाकारों से आह्वान किया है कि वे इस पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवाकर सरकार की इस नई पहल का लाभ उठाएं। कलाकार पंजीकरण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का कार्य पहली जून से आरंभ हो चुका है।

 

जुलाई और अगस्त में ‘मेरी विकसित विधानसभा अभियान’ के अंतर्गत विधायक करेंगे सीधे जनता से संवाद

डीआईपीआरओ ने बताया कि कलाकारों की कला को नई पहचान और विलुप्त होती कलाओं के संरक्षण में हरियाणा सरकार की यह पहल अनूठी है। कलाकार पंजीकरण पोर्टल बारे अधिक जानकारी के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा के दूरभाष नंबर 0172-2793896, 2793897 व 2793877 पर संपर्क कर सकते हैं।

हरियाणा में आज दोहरा मौसम, 10 जिलों में हीटवेव का येलो अलर्ट, 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
Back to top button