Haryana News: हरियाणा में इन परिवारों के पहचान पत्र होंगे रद्द, सरकार का फैमिली आइडी को लेकर बड़ा फैसला

Haryana News : हरियाणा सरकार ने अपने नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से देने के लिए एक खास पहचान प्रणाली शुरू की थी जिसे परिवार पहचान पत्र यानी (Parivar Pehchan Patra) कहा जाता है। इस पहचान पत्र के जरिए हरियाणा का हर परिवार एक यूनिक फैमिली आईडी के तहत रजिस्टर्ड होता है और सभी सरकारी स्कीम्स (schemes) का रिकॉर्ड एक ही जगह पर मिल जाता है।
सरकार का दावा है कि इससे योजनाओं में फर्जीवाड़ा रुका है और योग्य लोगों तक मदद आसानी से पहुंच रही है। जैसे-जैसे तकनीक और शासन व्यवस्था डिजिटल हो रही है वैसे-वैसे PPP को भी अपग्रेड किया जा रहा है। अब हरियाणा सरकार ने इसमें कुछ बड़े बदलाव किए हैं जो हर नागरिक को जानना जरूरी है।
हरियाणा में PPP के नए नियम क्या हैं?
हरियाणा सरकार ने (PPP Update 2025) के तहत साफ कर दिया है कि अब केवल वही परिवार इस पहचान पत्र के हकदार होंगे जो राज्य में स्थायी रूप से निवास कर रहे हैं। यानी अगर कोई फैमिली हरियाणा छोड़कर किसी दूसरे राज्य में शिफ्ट हो गई है या फैमिली का कोई मेंबर अब जीवित नहीं है तो ऐसे मामलों में परिवार पहचान पत्र (PPP Status) को अमान्य कर दिया जाएगा।
इस नियम का मकसद यह है कि सरकारी रिकॉर्ड में केवल उन्हीं लोगों की डिटेल्स रहें जो फिलहाल हरियाणा में रह रहे हैं और जिनकी जानकारी वेरिफाई की जा सकती है।
डेटा सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम
PPP के नए नियमों के मुताबिक अब परिवारों की डिटेल्स किसी भी निजी संस्था या प्राइवेट कंपनी के साथ शेयर नहीं की जाएंगी। यह एक बड़ी पहल है जिससे डाटा सिक्योरिटी को बढ़ावा मिलेगा।
सरकार का कहना है कि PPP डेटा अब सिर्फ सरकारी विभागों के बीच ही शेयर होगा वो भी जरूरत के हिसाब से। इससे लोगों को यह भरोसा मिलेगा कि उनकी पर्सनल इंफॉर्मेशन (personal information) सुरक्षित हाथों में है और उसका गलत इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
फैमिली मेंबर को हटाने का नया प्रोसेस
अगर किसी फैमिली का मुखिया चाहता है कि किसी मेंबर को PPP से हटाया जाए तो अब वह व्यक्ति उस सदस्य को हटाने के लिए रिक्वेस्ट कर सकता है। इसके बाद उस मेंबर का डेटा सिस्टम से डिलीट कर दिया जाएगा।
इसके अलावा अगर फैमिली में कोई नया मेंबर जुड़ता है जैसे शादी के बाद पत्नी या फिर बच्चे का जन्म तो उसे जोड़ने का प्रोसेस भी अब ज्यादा आसान और डिजिटल हो गया है।
जाति प्रमाण पत्र का वेरिफिकेशन
PPP सिस्टम में अब फैमिली के हर मेंबर की जाति से जुड़ी जानकारी का वेरिफिकेशन पटवारी और कानूनगो द्वारा किया जाएगा। इससे जाति प्रमाण पत्र को लेकर किसी तरह की गलत जानकारी सिस्टम में नहीं रह पाएगी और रीयल टाइम अपडेट मिलते रहेंगे। सरकार का फोकस है कि जिन परिवारों को आरक्षण या अन्य सुविधाएं मिल रही हैं वे पूरी तरह से वैरिफाइड हों।
सरकार का उद्देश्य
इन सारे बदलावों का मकसद यह है कि (Haryana Government) की योजनाएं और सिस्टम पहले से ज्यादा ट्रांसपेरेंट और एफिशिएंट हो। PPP एक ऐसा टूल बन चुका है जो हर योजना से जुड़ा हुआ है चाहे वो राशन कार्ड हो वृद्धावस्था पेंशन हो या फिर कोई स्कॉलरशिप स्कीम। अब यह पहचान पत्र यह तय करेगा कि किसे कौन सी सुविधा मिलनी है और कब मिलनी है।