ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल अब 11 मई तक

अपनी मांगों को लेकर 1 मई से हड़ताल पर हैं सफाई कर्मचारी, प्रदेश भर में सफाई व्यवस्था चरमराई

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

शुभेंदु के शपथ ग्रहण में दिखेगी NDA की ताकत, CM सम्राट चौधरी कोलकाता रवाना

Strike upto 11 May : हरियाणा के सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को चार दिन और बढ़ा दिया है। अब हड़ताल 11 मई की शाम 5 बजे तक बढ़ गई है। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने हड़ताल बढ़ाने का निर्णय लिया है। संघ ने यह भी निर्णय लिया है कि अब अनुसूचित समाज की बस्तियों में जनसंपर्क करके हड़ताल को और मजबूत बनाया जाएगा। दमकल कर्मचारियों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है।


नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री व महासचिव मांगेराम तिगरा ने सरकार को चेतावनी दी कि सरकार मांगों का समाधान करे। शास्त्री ने हरियाणा सरकार पर सफाई एवं दलित विरोधी होने का आरोप लगाया और कहा है कि सरकार ने प्रदेश के सफाई कर्मचारियों को हड़ताल करने के लिए मजबूर किया है।
संघ ने यह भी निर्णय लिया है कि अब अनुसूचित समाज की बस्तियों में जनसंपर्क करके हड़ताल को और मजबूत बनाया जाएगा। दमकल कर्मचारियों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। संघ ने सरकार को 10 माई तक मांगों का समाधान करने की चेतावनी दी है।
नगर पालिका कर्मचारी संघ रोहतक के प्रधान शंभू ने बताया कि निगम में लगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और ठेका प्रथा को हटाया जाए। कर्मचारियों को 5 हजार रुपए जोखिम भत्ता दिया जाए। पेट्रोल व मोबाइल फोन का खर्च भी दिया जाए। साथ ही अन्य जो मांगे है, उन्हें तुरंत पूरा किया जाए।
रोहतक में मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ ने प्रधान शंभू के नेतृत्व में हड़ताल करते हुए सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया।

एनएस राजा बने नए CDS, कृष्णा स्वामीनाथन संभालेंगे नौसेना की कमान, जानिए कौन हैं ये दो अधिकारी

शहर में कई स्थानों पर कचरे की ट्रैक्टर-ट्राली को खाली करवाया। वहीं, एक ट्राली कचरे की पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कोठी के बाहर भी उतारी गई। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कोठी के सामने कचरे की गाड़ी उतारकर विरोध प्रकट किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बता दें कि नगर पालिका के कर्मचारी 1 मई से हड़ताल पर है, जिसके कारण सफाई व्यवस्था चरमरा रही है।

1. #HaryanaSanitationStrike
2. #SupportSanitationWorkers
3. #HaryanaWorkersUnity
4. #SanitationRights
5. #WorkersStruggle
6. #HaryanaProtests
7. #SolidarityWithWorkers
8. #CleanIndiaMovement
9. #JusticeForSanitationWorkers
10. #HaryanaStrike2023

तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस, विजय के समर्थन दावे से बढ़ा राजनीतिक घमासान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button