ताजा समाचारराष्‍ट्रीयवायरलहरियाणा

152D पर भीषण सड़क हादसा, टूरिस्टों से भरी बस ट्रक ट्रक से टकराई, दो पर्यटकों की मौत, 11 की हालत गंभीर

खिड़कियों और मलबे को काटकर फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

पांचवें वेतन आयोग के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी

A Major Road Accident : हरियाणा के महेंद्रगढ़ में शुक्रवार सुबह वॉल्वो बस ट्रक से टकरा गई। बस में करीब 40 टूरिस्ट सवार थे। ट्रक में लोहे के एंगल भरे हुए थे। बस पीछे से टकराई जिससे लोहे के एंगलों ने बस का अगला हिस्सा चीर डाला। इस हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा नेशनल हाईवे 152D पर बुचावास टोल के निकट हुआ। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।

जयपुर से कुछ लोग वॉल्वो बस लेकर छुटि्टयों में मनाली घूमने के लिए गए थे। जयपुर वापसी में नेशनल हाईवे नंबर 152 डी पर जब बस महेंद्रगढ़ जिले के बुचावास गांव के पास से गुजर रही थी तो रोड पर साइड में खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना गंभीर था कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग सीटों से उछलकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एंबुलेंस कर्मी और राहत एवं बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए।

10 साल की सेवा पूरी करना खुद में नियमित करने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट

खिड़कियों और मलबे को काटकर फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला गया। हादसे में दो यात्रियों की जान जा चुकी है। वहीं गंभीर रूप से घायल 11 यात्रियों को नजदीकी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई थी, लेकिन पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को दोबारा सुचारू कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि दुर्घटना ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से हुई या तेज रफ्तार के कारण। घायल लोगों ने बताया कि सामने रोड पर खड़े ट्रक से बस जा टकराई। संभावना है कि बस ड्राइवर को नींद की छपकी आ गई हो या अचानक ट्रक उसे दिखाई नहीं दिया हो।

#HaryanaAccident #RoadSafety #TouristTragedy #BusCrash #TrafficIncident #EmergencyResponse #CriticalCondition #RoadAwareness #SafetyFirst #AccidentNews #HaryanaNews #TourismSafety #PublicTransport #RoadAccidents #TragicEvent #SafetyMeasures #TravelAwareness #CommunitySupport #VictimsSupport #HaryanaUpdates

बड़ी खबर : एक्सईएन मां के बेटे का अपहरण कर मांगी डेढ़ करोड़ की फिरौती, पुलिस एनकाउंटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button