हरियाणा में नौल्था की हवा सबसे खराब और पंचकूला की सबसे अच्छी महेंद्रगढ़ और हिसार की रात शिमला से भी ठंडी
हरियाणा में नौल्था की हवा सबसे खराब और पंचकूला की सबसे अच्छी महेंद्रगढ़ और हिसार की रात शिमला से भी ठंडी

Haryana weather :
हरियाणा में वायु गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। आज सुबह 7:00 बजे हरियाणा का औसत AQI 446 दर्ज किया गया। इसके बाद भी लगातार यह बढ़ रहा था। सुबह 8:00 बजे हरियाणा का औसत AQI 456 दर्ज किया गया। कल रात 8:00 बजे हरियाणा का औसत AQI 299 था और उसके कुछ देर बाद यह खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया और 9:00 बजे से यह और तेजी से बढ़ने लगा और आज सुबह 8:00 बजे हरियाणा का औसत AQI 456 पहुंच गया। हरियाणा की हवा इस समय इतनी जहरीली है कि हर व्यक्ति सांस के जरिए इतना धुआं ले रहा है जितना एक पैकेट सिगरेट से लिया जाता है।
देश के सबसे प्रदूषित 10 इलाकों में पांच हरियाणा की बने हुए हैं। नौल्था आज सुबह 7:00 बजे देश का सबसे प्रदूषित इलाका बना हुआ था। यहां का AQI 1194 दर्ज किया गया। नौल्था इस बार वायु प्रदूषण के कारण काफी चर्चा में रहा है। यह गांव हरियाणा का ऐसा गांव हो गया है जहां प्रदूषण बड़ी मात्रा में फैल रहा है। देश के दूसरे प्रदूषण इलाके में हरियाणा का बेगमपुर था। यहां का AQI 975 दर्ज किया गया। हरियाणा का तीसरा प्रदूषित शहर करनाल बना हुआ है। जो देश में चौथे नंबर पर है। करनाल का AQI सुबह 7:00 बजे 760 दर्ज किया गया। कैमला हरियाणा में चौथे और देश में छठे स्थान पर था। यहां का AQI सुबह 7:00 बजे 714 दर्ज किया गया। पानीपत AQI 654 के साथ हरियाणा में पांचवें और देश में दसवें स्थान पर रहा।
हरियाणा के कई शहरों में AQI खतरनाक श्रेणी में बना हुआ है जिनमें फरीदाबाद 643, रोहतक 594, सोनीपत 563, पलवल 513, कुरुक्षेत्र 451, जींद 439, बहादुरगढ़ 404, गुरुग्राम 403, कैथल 372 शामिल हैं। इनके अलावा हरियाणा के अनेक शहरों में AQI 200 से 300 के बीच है जो गंभीर श्रेणी में है। इनमें धारूहेड़ा, दरियापुर 299, हिसार 290, यमुनानगर और चरखी दादरी 285, भिवानी 267, फतेहाबाद 266, सिरसा 244, सिवानी 236, नारनौल 228, अंबाला 204 शामिल हैं। हरियाणा में पंचकूला एकमात्र ऐसा शहर है जहां का AQI 200 से नीचे है आज सुबह 7:00 बजे यहां AQI 190 दर्ज किया गया। यह अस्वस्थ की श्रेणी में आता है।
तेजी से गिरा पारा महेंद्रगढ़ और हिसार की रातें शिमला से भी ठंडी
प्रदेश में तेजी से रात का तापमान नीचे गिर रहा है। अब आने वाले दिनों में उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने से रात का तापमान और ज्यादा गिर सकता है। शनिवार को प्रदेश में महेंद्रगढ़ की रात सबसे ठंडी रही। वहां का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री तो हिसार का 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रात तेजी से ठंडी हो रही है। प्रदेश के महेंद्रगढ़ और हिसार का तापमान राजस्थान के चुरू के साथ जम्मू और हिमाचल के शिमला से भी कम है। रात को अब आने वाले दिनों ठंड और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है।
13 तक मौसम रहेगा खुश्क
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 13 नवंबर तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलने की संभावना है। उससे दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है।
इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के मध्य रह सकता है। कुछ एक स्थानों पर बीच बीच में हल्के बादल भी छाए रहने की संभावना है।