ताजा समाचार

कसोला पुलिस ने ट्रक से 30 भैंस व 4 कटड़ा मुक्त करा दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,ट्रक को लिया कब्जे में

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक के निकट से कसोला थाना पुलिस ने एक ट्रक से 30 भैंस व चार कटड़ों को मुक्त कराया तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला उदयपुर के गांव सुमड़ा निवासी पन्ना लाल व पन्ना लाल के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है।

Satyakhabarindia

जांचकर्ता ने बताया कि हाईवे पर गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में बेरहमी से पशु भरे हुये है, जो जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने बनीपुर चौक के पास नाकाबंदी शुरु कर दी। इसी दौरान जयपुर की तरफ से आ रहा ट्रक दिखाई दिया, जिसका चालक अपने ट्रक को बडी तेज रफ्तार, गफलत व लापरवाही से चलाता हुआ आ रहा था।

आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग में समायोजन अंतिम परिणाम के समय ही संभव : हिम्मत सिंह

ट्रक को नाकाबंदी करके रुकवाया गया। ट्रक को चेक किया तो ट्रक के अंदर बेरहमी से पशु (भैंस, कटडे) भरे हुए थे, जिनके पैर व मुंह बंधे हुए थे। ट्रक के चालक का नाम पूछा तो ट्रक चालक ने अपना नाम पन्नालाल निवासी समुडा थाना जलारा जिला उदयपुर राजस्थान बताया तथा ट्रक में बैठे दूसरे व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पन्नालाल निवासी समुडा थाना जलारा जिला उदयपुर राजस्थान बताया।

महम थाने के सामने कांग्रेस कार्यालय पर 5 राउंड फायरिंग

दोनों व्यक्तियों से पशु खरीदने व बेचने बारे लाइसेंस पेश करने बारे कहा गया। वह दोनों कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सके। ट्रक में 30 भैस व 4 कटडे मिले। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मुठभेड़ में दुर्दांत बदमाश संजय बिधराना ढ़ेर

Back to top button