मां जयंती देवी की भक्ति समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत : कार्तिकेय शर्मा
जींद के जयंती देवी मंदिर में करीब 15000 कन्याओं का किया गया पूजन, दिन भर चले भंडारे ने जींद में अब तक के सबसे बड़े भंडारे का रिकॉर्ड तोड़ा

सत्य खबर हरियाणा
Religious : जींद में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा है कि सनातन धर्म में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मैं इस कार्यक्रम में पहुंच पाया जहां एक साथ इतनी देवियों के दर्शन हुए। राज्यसभा सांसद ने कहा कि भाजपा की सरकार ने बेटी और मातृशक्ति को हमेशा मान सम्मान देने का काम किया है। कार्तिकेय शर्मा यहां जींद की जयंती देवी मंदिर सिद्ध पीठ में आयोजित 11000 कन्याओं के महापूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रहे थे। उन्होंने कहा कि कैंसर जैसी महामारी से लड़ने के लिए उन्होंने नमो शक्ति रथ शुरू किया है और इसकी गाड़ी जींद भी भेजी जाएगी।

कार्तिकेय शर्मा ने इस कार्यक्रम का प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में समरसता और लोगों में धार्मिक भावना संचार करने का काम करते हैं। राज्यसभा सांसद ने मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए 11 लाख रुपए की घोषणा की और साथ ही कहा कि इसके अलावा भी अगर कभी उनकी जरूरत पड़ी तो वह साथ में खड़े नजर आएंगे। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद ने अपने हाथों से कन्याओं को भोजन करवाने का काम किया। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि मां जयंती देवी की भक्ति समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि बेटियों की महत्ता और शक्ति को देखकर देश में सकारात्मक ऊर्जा फैलती है।
इस अवसर पर जींद नगर परिषद की चेयरपर्सन डॉक्टर अनुराधा सैनी, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा, सोनीपत लोकसभा से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के भाई वजीर गांगोली, स्वामी दयानंद सरस्वती मुरथल वाले, चंद्रानंद जी महाराज, भाजपा नेत्री वृंदा शर्मा, विकास जैन, डॉ शशि शर्मा, डॉ मीना शर्मा, अतुल मंगला, गौरव भारद्वाज, सुनील शांडिल्य, रामकुमार मित्तल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। आज यहां 150 से ज्यादा स्कूलों से आई 14600 से ज्यादा कन्या को पूजन किया गया।

डॉ अनुराधा सैनी ने कहा कि यह कार्यक्रम अपने आप में एक मिसाल है। इस प्रकार के कार्यक्रम पूरे प्रदेश में कहीं और देखने को नहीं मिलता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से मंदिर के सेवक ने केवल माता की पूजा करते हैं बल्कि समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखने की दिशा में भी काम करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नीति को आगे बढ़ने का कार्य करता है।
जींद की जयंती देवी मंदिर को विजय की देवी माना जाता है। महाभारत काल में यहां पांडवों ने यज्ञ कर मन जयंती का आशीर्वाद हासिल किया था। लोकसभा सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के प्रतिनिधि वजीर गांगोली ने मंदिर परिसर में 15 किलो वाट का सोलर पैनल लगवाने की घोषणा की।

मंदिर में गुप्त नवरात्रों के अवसर पर 18 जनवरी से दुर्गा सप्तशती के 108 पाठ और शतचंडी यज्ञ चल रहा था। इस दौरान लगातार नवार्ण मंत्रों का जाप किया जा रहा था। पुजारी नवीन कुमार शास्त्री के निर्देशन में पूरे आयोजन का प्रबंधन हुआ। कन्याओं के लिए भंडारे की व्यवस्था चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन 700 वॉलंटियर और हजारों श्रद्धालुओं की मदद से लगभग 24 हजार लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कन्याओं को हलवा, पूरी, छोले-चावल, कढ़ी और फल तथा दक्षिणा दी गई।
सोनीपत सांसद प्रतिनिधि वजीर गांगोली ने कहा कि यह कार्यक्रम महिला शक्ति का सम्मान है और हरियाणा में ऐसे भव्य आयोजनों का उदाहरण पेश करता है। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को महिलाओं और बेटियों की महत्ता को प्रदर्शित करने वाला इतिहासिक कार्यक्रम बताया। मंदिर में व्यवस्था की जिम्मेदारी पुजारी और स्वेच्छा से आए वॉलंटियरों ने संभाली। श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरण, साफ-सफाई और सुरक्षा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाई। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक भक्ति का संदेश दिया, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भाग लेने आए लोगों ने कहा कि कन्याओं के पूजन की इस कार्यक्रम में उन्हें कन्याओं में निहित शक्ति करुणा और पवित्रता का अनुभव हुआ। मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि 39 साल पहले जो कन्याओं के पूजन के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी और वर्तमान में 11000 कन्याओं के पूजन का लक्ष्य रखा गया था और आज 14600 से ज्यादा कन्याओं का पूजन कर इस समापन किया गया है।
#MaaJayantiDevi #Devotion #Inspiration #KartikeyaSharma #Faith #RoleModel #SocietalImpact #NationalInspiration #Spirituality #WomenEmpowerment #CulturalHeritage #LegacyOfLove #PositiveChange #CommunityLeader #EmpoweredWomen #SelflessService #WisdomOfTheElders #HopeAndFaith #UnityInDiversity