Roadways Recruitment: रोडवेज में निकली 5000 महिला परिचालकों की भर्ती, 12वीं पास महिलाएं ऐसे उठाएं फायदा, जानिए पूरी डिटेल

Roadways Recruitment 2025: महिलाएं जो लंबे समय से (Government Job) की तलाश कर रही थीं उनके लिए अब सुनहरा मौका सामने आया है। (UPSRTC) यानी उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की तरफ से 5000 महिला संविदा परिचालक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अगर आप भी 12वीं पास हैं और आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं तो यह मौका बिल्कुल न गंवाएं। सरकार की इस पहल से महिलाओं को न केवल रोजगार मिलेगा बल्कि वे अपने पैरों पर खड़ी भी हो सकेंगी।
रोजगार मेले से मिलेगी नौकरी का मौका
उत्तर प्रदेश सरकार ने इस भर्ती प्रक्रिया को लेकर अलग-अलग शहरों में रोजगार मेले (Job Fair) आयोजित करने का फैसला किया है। इन मेलों में भाग लेकर महिलाएं अपनी जगह पक्की कर सकती हैं। पहले चरण में 6 फरवरी को नोएडा लखनऊ आगरा गोरखपुर और मुरादाबाद में रोजगार मेले लग चुके हैं। इसके बाद 17 फरवरी को गाजियाबाद बरेली अलीगढ़ वाराणसी और अयोध्या में मेला आयोजित हुआ।
कहां लगे हैं रोजगार मेले?
अगर आप अब तक इस प्रक्रिया से वंचित रह गई हैं तो चिंता न करें क्योंकि आज 20 फरवरी को फिर से रोजगार मेले आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार मेला मेरठ इटावा हरदोई देवीपाटन और आजमगढ़ में लग रहा है। यह महिलाओं के लिए एक और बड़ा अवसर है जिसे हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।
अगला रोजगार मेला कब लगेगा?
जो महिलाएं 20 फरवरी के रोजगार मेला में शामिल नहीं हो सकीं उनके लिए एक और मौका 4 मार्च को आने वाला है। इस दिन मेला सहारनपुर झांसी कानपुर चित्रकूट धाम-बांदा और प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा। यानी सरकार पूरी तरह से चाहती है कि प्रदेश की हर योग्य महिला को नौकरी का एक मौका जरूर मिले।
रोडवेज भर्ती की पात्रता क्या है?
अब बात करते हैं कि इस भर्ती प्रक्रिया में कौन-कौन महिलाएं हिस्सा ले सकती हैं:
शैक्षिक योग्यता: महिला आवेदक का 12वीं पास (Intermediate) होना जरूरी है।
कंप्यूटर सर्टिफिकेट: जिनके पास सीसीसी (CCC Certificate) है उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
आयु सीमा: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष तय की गई है।
निवास प्रमाण: महिला का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी (Domicile) होना अनिवार्य है।
चयन प्रक्रिया कैसी होगी?
(UPSRTC Recruitment) की इस प्रक्रिया में महिलाओं का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मतलब कि इंटरमीडिएट में आए अंकों के अनुसार लिस्ट तैयार होगी। इसके अलावा यदि किसी महिला के पास NCC ‘B’ सर्टिफिकेट NSS भारत स्काउट गाइड या राज्य/राष्ट्रपति पुरस्कार हैं तो उन्हें 5% अतिरिक्त वेटेज मिलेगा।
नौकरी से जुड़ी खास बातें
वेतन: महिलाओं को उनकी यात्रा पर आधारित भुगतान किया जाएगा। यह राशि 2.02 रुपये प्रति किलोमीटर होगी।
बीमा सुरक्षा: चुनी गई महिलाओं को 7.50 लाख रुपए तक का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस मिलेगा।
तैनाती का स्थान: चयनित महिलाओं को उनके ही जिले में नियुक्ति (Posting) दी जाएगी जिससे उन्हें घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा।
काम का प्रोफाइल: यह एक संविदा आधारित जॉब होगी लेकिन महिला परिचालकों को पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी और वे यात्रियों के टिकट वितरण व अन्य कार्यों की जिम्मेदारी निभाएंगी।
आवेदन कैसे करें?
अगर आप (Online Apply) करना चाहती हैं तो यह प्रक्रिया भी बहुत आसान है। आपको बस (UPSRTC Official Website) यानी http://www.upsrtc.com पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा।
वहीं जिन महिलाओं को ऑनलाइन फॉर्म भरने में परेशानी होती है वे अपने नजदीकी क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय (Regional Manager Office) से संपर्क कर सकती हैं।