ताजा समाचार

School Holidays: हरियाणा में स्कूली बच्चों की हुई मौज, अप्रैल मई में 17 दिन की छुट्टियां, देखें लिस्ट

Satyakhabarindia

School Holidays: हरियाणा में गर्मी ने अभी से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सूरज की तपिश दिन-ब-दिन तेज होती जा रही है और इसी के साथ स्कूल जाने वाले बच्चों और अध्यापकों की निगाहें ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) की तारीखों पर टिक गई हैं। वैसे तो हर साल की तरह इस बार भी एक जून से 30 जून 2025 तक गर्मियों की छुट्टियां घोषित की गई हैं लेकिन मौसम विभाग की मानें तो इस बार heatwave कुछ ज्यादा ही जल्दी अपना रंग दिखा सकता है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगर तापमान ज्यादा बढ़ा तो स्कूल शिक्षा विभाग ग्रीष्म अवकाश पहले भी घोषित कर सकता है।

अब बात करें अप्रैल और मई 2025 के महीने की तो इन दोनों महीनों में ही स्कूलों में छुट्टियों की भरमार रहने वाली है। छात्रों के लिए ये दो महीने किसी त्योहार से कम नहीं हैं। नीचे हम आपको हरियाणा के राजकीय विद्यालयों (Haryana Government Schools) में अप्रैल और मई माह की छुट्टियों की पूरी जानकारी दे रहे हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं या पेरेंट्स हैं या खुद अध्यापक हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है।

हरियाणा स्कूल अप्रैल 2025 अवकाश लिस्ट

अप्रैल का महीना छुट्टियों से भरा हुआ है। हर हफ्ते एक से दो दिन का ब्रेक मिलेगा जिससे छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ refresh होने का भी मौका मिलेगा।

06 अप्रैल (रविवार) – राम नवमी

10 अप्रैल (वीरवार) – भगवान महावीर जन्मोत्सव

12 अप्रैल (शनिवार) – दूसरा शनिवार

पांचवें वेतन आयोग के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 17 प्रतिशत की बढ़ोतरी

13 अप्रैल (रविवार) – वैशाखी / छठ पूजा

14 अप्रैल (सोमवार) – बी.आर. अंबेडकर जयंती

18 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे (स्थानीय अवकाश)

20 अप्रैल (रविवार)

27 अप्रैल (रविवार)

29 अप्रैल (मंगलवार) – परशुराम जयंती

30 अप्रैल (बुधवार) – अक्षय तृतीया

10 साल की सेवा पूरी करना खुद में नियमित करने का अधिकार नहीं : हाईकोर्ट

मतलब अप्रैल में 10 छुट्टियां रहेंगी जिनमें धार्मिक पर्व सरकारी घोषित छुट्टियां और वीकेंड्स शामिल हैं। ये महीना बच्चों के लिए काफी आरामदायक रहने वाला है।

हरियाणा स्कूल मई 2025 अवकाश लिस्ट

मई महीने में गर्मी अपने चरम पर होगी और छात्रों का मन पढ़ाई में कम Summer Vacay Mood में ज्यादा लगेगा। इस दौरान भी कई महत्वपूर्ण छुट्टियां मिलेंगी।

4 मई (रविवार)

10 मई (शनिवार) – दूसरा शनिवार

11 मई (रविवार)

12 मई (सोमवार) – बुद्ध पूर्णिमा (स्थानीय अवकाश)

बड़ी खबर : एक्सईएन मां के बेटे का अपहरण कर मांगी डेढ़ करोड़ की फिरौती, पुलिस एनकाउंटर

18 मई (रविवार)

25 मई (रविवार)

29 मई (वीरवार) – महाराणा प्रताप जयंती

मई में कुल 7 छुट्टियां मिलेंगी और इसके बाद सीधे जून में ग्रीष्मकालीन अवकाश की शुरुआत हो जाएगी। तो कह सकते हैं कि मई का आखिरी सप्ताह तो पूरी तरह से holiday vibe में गुजरने वाला है।

अध्यापकों की तबादला प्रक्रिया जारी

इस बीच एक और जरूरी जानकारी ये है कि हरियाणा शिक्षा विभाग (Haryana Education Department) की ओर से शिक्षकों के तबादलों की प्रक्रिया अप्रैल और मई माह में भी जारी रहेगी। इस वजह से कई अध्यापक नए स्थानों पर अपनी सेवाएं देना शुरू करेंगे। इसके लिए उन्हें विभाग द्वारा अलग से दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button