दिन में सिरसा, रात में फरीदाबाद सबसे गर्म
हरियाणा में दिन और रात का तापमान अभी सामान्य से कम, 2 दिन बाद फिर बारिश की संभावना

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम एक बार फिर गर्म और शुष्क रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार के दिन प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहे और शाम के समय तापमान 29 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। हवा उत्तर दिशा से 11 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली, जिससे गर्मी का असर बना रहा।

IMD के अनुसार, शुक्रवार, 8 मई की सुबह से ही तेज धूप निकलने की संभावना है. सुबह का तापमान 24 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि दोपहर में पारा 35 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। दोपहर के समय आंशिक बादल छा सकते हैं, लेकिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। हवा की रफ्तार 7 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रह सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 24 घंटों में हरियाणा में शुष्क मौसम और तापमान में बढ़ोतरी जारी रह सकती है। कई इलाकों में गर्म हवाएं चलने से लोगों को उमस और तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल और रेवाड़ी जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश, आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलाें में मौसम शुष्क बना रहेगा।
हरियाणा में मौसम विभाग ने आज किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की। हालांकि कुछ जिलों में गरज चमक के साथ आंधी व तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। बुधवार की तुलना में गुरुवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राज्य का तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत महसूस हुई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान सिरसा में 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में फिर बढ़ोतरी होने की संभावना है। विभाग ने अनुमान जताया है कि उत्तरी हरियाणा के जिलों में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों में यह 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। वहीं हरियाणा के अत्यधिक दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। पानीपत, सोनीपत और करनाल के कुछ हिस्सों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से सामान्य से अधिक बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग की सिनॉप्टिक विशेषताओं के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में सक्रिय है। इसके अलावा, 10 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है, जिसका असर हरियाणा के मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है।
वहीं विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 9 मई को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। 10 मई के दिन भी मौसम ऐसा ही रहेगा। हल्की हवाओं के बीच बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।
राज्य में अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकतम तापमान में कल पहले दिन के मुकाबले दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। कल प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ था। प्रदेश के सिरसा में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इस दौरान सबसे कम अधिकतम तापमान यमुनानगर में 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अंबाला में अधिकतम तापमान 31.2, हिसार में 35.9, करनाल में 30.5, नारनौल में 37.5, रोहतक में 37.6, गुरुग्राम में 34.0, भिवानी में 35.5, चरखी दादरी में 34.8, झज्जर में 32.9, जींद में 32.1, नूंह में 31.9, पलवल में 31.4, पानीपत में 31.5, रेवाड़ी में 34.1 और सोनीपत में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की जाएगी। लेकिन इसके बावजूद तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान
प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई लेकिन इसके बावजूद यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार पानीपत में न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम है। फरीदाबाद में न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। मौसम विभाग के अनुसार अंबाला में न्यूनतम तापमान 22.3, हिसार में 22.2, करनाल में 20.0, नारनौल में 24.0, रोहतक में 19.2, गुरुग्राम में 24.0, भिवानी में 26.0, सिरसा में 23.2, चरखी दादरी में 25.1, झज्जर में 23.9, जींद में 21.1, नूंह में 24.3, पलवल में 22.5, रेवाड़ी में 24.0, सोनीपत में 20.3 और यमुनानगर में 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
1. #HaryanaHeat
2. #SirsaSunshine
3. #FaridabadNights
4. #HaryanaWeather
5. #DayAndNightInHaryana
6. #SirsaVsFaridabad
7. #HaryanaTemperature
8. #HaryanaLife
9. #ExploreHaryana
10. #HaryanaDiaries