कांग्रेस के निलंबित विधायकों में जाग रहा भाजपा प्रेम
रेनू बाला बोली, मुख्यमंत्री कर रहे महिलाओं को सशक्त, महिलाओं को मिल रहा लाभ

सत्य खबर हरियाणा
Congress suspended MLA : राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग को लेकर कांग्रेस ने जिन पांच विधायकों को कांग्रेस से निलंबित किया था उनमें अब भाजपा प्रेम जागने लगा है। रतिया से कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह कई बार मुख्यमंत्री और सरकार की तारीफ कर चुके हैं। अब यमुनानगर जिले की साढौरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रेणु बाला ने मुख्यमंत्री की तारीफ में कसीदे गढ़े हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी यमुनानगर में 9 बड़ी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए पहुंचे थे। कार्यक्रम में विधायक रेणु वाला भी पहुंची और यहां उन्होंने मुख्यमंत्री की जमकर प्रशंसा की।
रेणु बाला ने मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही पहल सराहनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है और इसका लाभ प्रदेश की महिलाओं को मिल रहा है। हालांकि जब मीडिया ने उनसे बीजेपी में शामिल होने को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने सीधा जवाब देने से बचते हुए कहा कि अभी ऐसा कोई विचार नहीं है। वहीं बीजेपी में एंट्री को लेकर लगातार उठ रहे सवालों पर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया।
रेणु बाला ने यह भी कहा कि उन्होंने हमेशा साढ़ौरा क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है और आगे भी करती रहेंगी। उनके मुताबिक साढ़ौरा की जनता के लिए काम करना उनकी पहली प्राथमिकता है। हालांकि जब रेणु बाला से इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहा नो कमेंट्स।
हरियाणा सरकार कांग्रेस के इन सभी पांच विधायकों को स्टेट गेस्ट का दर्जा भी दे चुकी है। जरनैल सिंह कई कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले चुके हैं। आने वाले दिनों में रेनू बाला भी इसी प्रकार से नजर आ सकती हैं।
राजनीतिक जानकारों की मानें तो कांग्रेस से निष्कासित पांच विधायकों को बीजेपी अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि इन नेताओं की सरकारी और बीजेपी कार्यक्रमों में मौजूदगी लगातार चर्चाओं में बनी हुई है।
हालांकि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने नौ बड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया लेकिन कार्यक्रम में परियोजनाओं से ज्यादा रेनू बाला की उपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है।
माना जा रहा है कि कांग्रेस से निलंबित विधायक अभी भाजपा में शायद शामिल न हो लेकिन वह भाजपा के मंच पर मुख्यमंत्री और भाजपा का गुणगान करते रहेंगे और वह कांग्रेस को उन्हें निष्कासित करने के लिए मजबूर कर सकते हैं। अगर कांग्रेस इन विधायकों को पार्टी से निष्कासित करती है तो इनकी सदस्यता बनी रहेगी लेकिन अगर यह पार्टी छोड़कर भाजपा में जाते हैं तो इन्हें विधायक पद से इस्तीफा देना होगा।
#HaryanaPolitics #CongressMLAs #BJPLove #PoliticalAwakening #HaryanaNews #MLAUpdates #PoliticalShift #HaryanaCongress #BJPAlliance #PoliticalDrama #HaryanaElections #PartySwitch #PoliticalRevolution #HaryanaLeadership #CongressToBJP #PoliticalTrends #HaryanaUpdates #BJPInHaryana #PoliticalChange #HaryanaPoliticalScene #RenuBala