ताजा समाचार

हिजाब विवाद में उबाल, गिरिराज के बयान पर इल्तिजा का पलटवार, देशभर में सियासी भूचाल

Satyakhabarindia

देशभर में हिजाब को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान तेज हो गया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने की कोशिश का वीडियो सामने आने के बाद विवाद लगातार गहराता जा रहा है। इस मुद्दे पर जहां विपक्ष नीतीश कुमार पर हमलावर है, वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री का खुलकर बचाव किया है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने कुछ भी गलत नहीं किया। उन्होंने तर्क दिया कि नियुक्ति पत्र लेते समय चेहरा दिखना जरूरी है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भारत कोई इस्लामिक देश है। उन्होंने पासपोर्ट और एयरपोर्ट जांच का उदाहरण देते हुए कहा कि हर जगह पहचान के लिए चेहरा दिखाना पड़ता है। उनके अनुसार नीतीश कुमार ने एक अभिभावक की तरह व्यवहार किया।

कांग्रेस को बड़ा झटका, कमल दीवान ने सोनीपत से चुनाव लड़ने से किया इनकार

गिरिराज सिंह के इस बयान पर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता इल्तिजा मुफ्ती भड़क उठीं। उन्होंने बेहद तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस आदमी के गंदे मुंह को साफ करने के लिए सिर्फ फिनाइल ही काम आएगा। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि मुस्लिम महिलाओं के हिजाब और नकाब को छूने की हिम्मत न की जाए। वरना इसका करारा जवाब दिया जाएगा।

यह विवाद उस समय शुरू हुआ जब पटना में 1283 आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान नीतीश कुमार ने महिला डॉक्टर नुसरत परवीन के चेहरे से हिजाब हटाने की कोशिश की। मंच पर मौजूद नेता भी इस घटना से हैरान रह गए। डिप्टी सीएम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन तब तक मामला तूल पकड़ चुका था।

प्रवेश वाही बने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी जानिए उनकी राजनीतिक कहानी
प्रवेश वाही बने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी जानिए उनकी राजनीतिक कहानी

अब यह हिजाब विवाद केवल भारत तक सीमित नहीं रहा। इसकी चर्चा पाकिस्तान तुर्की और सऊदी अरब तक पहुंच गई है। यह मामला राजनीति धार्मिक आस्था और महिला सम्मान के बीच एक बड़ी बहस बन चुका है

अमृतपाल सिंह को पुलिस रिमांड में भेजा अजनाला केस में बड़ा मोड़ आया
अमृतपाल सिंह को पुलिस रिमांड में भेजा अजनाला केस में बड़ा मोड़ आया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button