हरियाणा में आज से मौसम लेगा बड़ी करवट, हरियाणा के कई स्थानों पर बारिश और आंधी की संभावना
अगले 4 दिन मौसम रहेगा खुशनुमा, अब लू और ज्यादा गर्मी की संभावना नहीं

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : हरियाणा में भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को फिलहाल राहत मिलती नजर आ रही है। 28 मई के बाद प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश, आंधी और बादल छाए रहने से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में करीब 6 से 7 डिग्री सेल्सियस तक कमी आने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक हरियाणा में मौसम के बदले हुए तेवर बने रह सकते हैं। इस दौरान कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम में आए इस बदलाव के कारण फिलहाल लू चलने की आशंका कम हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और वातावरण में सक्रिय मौसमी प्रणालियों के चलते उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।
हालांकि मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवाओं, बिजली गिरने और अचानक होने वाली बारिश के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने को कहा गया है। किसानों को भी मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे फिलहाल भीषण गर्मी से राहत बनी रहेगी।
IMD के हिसाब से आज सिरसा के कई स्थानों और फतेहाबाद, हिसार और भिवानी के कुछ हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान है। 4 जून को कैथल, फतेहाबाद, हिसार, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। कुछ हिस्सों में 6 जून तक बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 5 जून को चंडीगढ़, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में शुष्क मौसम रहेगा।
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार हरियाणा में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम आमतौर पर 6 जून तक परिवर्तनशील रहने व बीच बीच में आंशिक बादलवाई और हवाओं की दिशा में बदलाव की संभावना है। पहला पश्चिमी विक्षोभ 3 जून को और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 4 जून को पहाड़ों की तरफ बढ़ेगा।
खीचड़ ने बताया कि पंजाब के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 6 जून तक हरियाणा में ज्यादातर क्षेत्रों में बीच-बीच में मध्यम से तेज हवाएं चलने व कहीं कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
हरियाणा में दो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। मौसम विभाग ने आज पूरे हरियाणा में आंधी, बिजली चमकने और तेज बारिश के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने 7 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और चरखीदादरी में बारिश और 50 से 60 किमी तक तेज हवाएं चलेंगी।
इसी तरह 4 जून को हरियाणा के अधिकतम इलाकों में बारिश हो सकती है। 6 जून तक मौसम इसी प्रकार बना रह सकता है।
हरियाणा में अधिकतम तापमान

मंगलवार को अधिकतम तापमान में पहले दिन के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई। सिरसा में सबसे ज्यादा 41.2 डिग्री तापमान पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अंबाला में अधिकतम तापमान 37.9, हिसार में 38.2, करनाल में 35.2, नारनौल में 36.5, भिवानी में 36.0, चरखी दादरी में 36.3, फरीदाबाद में 36.4, गुरुग्राम में 36.2, झज्जर में 35.1, जींद में 37.5, नूंह में 34.8, पलवल में 34.5, रोहतक में 37.3, यमुनानगर में 35.2 और सोनीपत में 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। यह कुछ कम हो सकता है। कल दिन में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम दर्ज किया गया था। प्रदेश के नारनौल में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान

प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कल 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई और यह सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ था। मौसम विभाग के अनुसार नारनौल में न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम था। प्रदेश के रोहतक में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस कम था। प्रदेश के अंबाला में न्यूनतम तापमान 24.8, हिसार में 25.3, करनाल में 23.7, भिवानी में 22.5, सिरसा में 26.4, चरखी दादरी में 26.1, फरीदाबाद में 26.4, गुरुग्राम में 23.4, झज्जर में 24.5, जींद में 25.0, नूंह में 26.1, पलवल में 25.2, रेवाड़ी में 22.6, सोनीपत में 23.9 और यमुनानगर में 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आज रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
#HaryanaWeather #RainInHaryana #Thunderstorms #WeatherUpdate #HaryanaRain #MonsoonSeason #WeatherAlert #HaryanaForecast #StormyWeather #HaryanaClimate #RainyDays #WeatherChange #HaryanaNews #NatureInHaryana #HaryanaSkies #RainySeason #WeatherWatch #HaryanaUpdates #SevereWeather #HaryanaMeteorology