ताजा समाचारव्यापार

पावर बैंक की जरूरत खत्म, 2026 में 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन लाने की तैयारी में ये कंपनियां

Satyakhabarindia

स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बैटरी लाइफ हमेशा से सबसे बड़ी चिंता रही है, लेकिन आने वाला साल 2026 इस परेशानी को काफी हद तक खत्म कर सकता है। साल 2025 में स्मार्टफोन कंपनियों ने बैटरी कैपेसिटी के मामले में बड़ा बदलाव करते हुए 7,000mAh से ज्यादा बैटरी वाले फोन लॉन्च किए। इतना ही नहीं, साल के अंत तक Honor जैसी कंपनी ने 10,000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन भी पेश कर दिया। अब 2026 में यह ट्रेंड और तेज होने वाला है, जहां फोन की बैटरी पावर बैंक के बराबर पहुंच जाएगी।

इस साल कंपनियों ने बैटरी टेक्नोलॉजी पर खास फोकस किया है। नए सिलिकॉन-कार्बन बैटरी सेल्स की मदद से बिना फोन की मोटाई ज्यादा बढ़ाए बड़ी बैटरी देना संभव हो गया है। यही वजह है कि आने वाले समय में यूजर्स को बार-बार चार्जर या पावर बैंक साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

दुष्यंत परिवार को इकट्ठा कर किसानों के बीच आएं फिर किसान फैसला करेंगे क्या करना है: राकेश टिकैत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड शाओमी अगले कुछ महीनों में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिनमें जंबो बैटरी पैक मिलेगा। इनमें से एक फोन में 10,000mAh या उससे भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है। खास बात यह है कि इतना बड़ा बैटरी पैक होने के बावजूद फोन की मोटाई 8.5mm से कम बताई जा रही है। इसके अलावा यह डिवाइस 100W वायर्ड चार्जिंग और फास्ट वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा।

पावर बैंक की जरूरत खत्म, 2026 में 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन लाने की तैयारी में ये कंपनियां

भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जज सुधीर परमार समेत पांच बरी

बैटरी रेस में रियलमी भी काफी आगे निकल चुकी है। कंपनी पहले ही 10,001mAh बैटरी वाले फोन की झलक दिखा चुकी है, जिसे ऑडियो सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है। यह स्मार्टफोन Realme UI 7.0 पर काम करेगा और जल्द ही इसकी लॉन्च डेट सामने आ सकती है। इतना ही नहीं, रियलमी ने 15,000mAh बैटरी वाले फोन का टीजर भी जारी किया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 18 घंटे तक लगातार वीडियो रिकॉर्डिंग और करीब 50 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देने में सक्षम होगा।

शाओमी और रियलमी के अलावा वनप्लस और ओप्पो जैसी बड़ी कंपनियां भी 2026 में 10,000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो आने वाले समय में स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बैटरी टेंशन लगभग खत्म हो जाएगी और फोन ही पावर बैंक का काम करने लगेंगे।

बारातियों की आपस में कहासुनी में चाकू घोंपकर एक बाराती की हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button