ताजा समाचारमनोरंजन

2026 में शादी कर सकते हैं तेजस्वी प्रकाश–करण कुंद्रा, एक्ट्रेस ने खुद किया बड़ा खुलासा

Satyakhabarindia

टीवी इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर और चर्चित अदाकाराओं में शामिल तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी शादी को लेकर दिया गया बयान, जिसने फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है। लंबे समय से करण कुंद्रा को डेट कर रहीं तेजस्वी प्रकाश और करण की शादी की खबरें आए दिन सामने आती रहती हैं, लेकिन अब पहली बार एक्ट्रेस ने इस पर खुलकर प्रतिक्रिया दी है।

तेजस्वी प्रकाश का नाम उन एक्ट्रेसेस में शुमार है, जिन्होंने मेहनत और संघर्ष के दम पर टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। बिग बॉस के बाद उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया और तभी से उनकी लव लाइफ भी चर्चा का विषय बनी हुई है। फैंस लगातार यह जानना चाहते हैं कि आखिर तेजस्वी और करण शादी के बंधन में कब बंधेंगे।

दो बैंक घोटालों से सरकार ने लिया बड़ा सबक, SOP तैयार

हाल ही में तेजस्वी प्रकाश कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में पहुंचीं। इस दौरान बातचीत के बीच भारती और हर्ष ने उनसे सीधा सवाल कर लिया कि क्या वह 2026 में शादी करने वाली हैं। इस पर तेजस्वी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, “हां, ऐसे बोल तो रहे हैं। हम ऐसी बातें कर रहे हैं, लेकिन देखते हैं कि क्या होता है।”

तेजस्वी के इस बयान के बाद यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि वह और करण कुंद्रा 2026 में शादी कर सकते हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी तक किसी तय तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन इतना जरूर साफ कर दिया है कि शादी को लेकर दोनों के बीच बातचीत चल रही है।

दुष्यंत चौटाला ने खोला हिसार पुलिस के खिलाफ बड़ा मोर्चा

बातचीत के दौरान तेजस्वी ने आगे यह भी कहा कि शादी ज़रूरी है, लेकिन उनके लिए जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी बच्चे होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि परिवार उनके जीवन में बेहद अहम जगह रखता है। पॉडकास्ट में माहौल उस वक्त और हल्का हो गया, जब तेजस्वी ने मजाकिया अंदाज में हर्ष से पूछा कि वह कितने बच्चे चाहते हैं, जिस पर हर्ष ने हंसते हुए “तीन-चार” बच्चों की बात कही।

तेजस्वी प्रकाश के इस बयान के बाद उनके फैंस अब 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब शायद टीवी का यह चर्चित कपल शादी के बंधन में बंधता नजर आए।

होर्मुज तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव, रूसी तेल सप्लाई सुरक्षित करने की रणनीति तैयार
होर्मुज तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव, रूसी तेल सप्लाई सुरक्षित करने की रणनीति तैयार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button