ज्योतिषताजा समाचार

आज का पंचांग और राशिफल जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

Satyakhabarindia

माघ मास कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2082 तदनुसार सोमवार 12 जनवरी 2026। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। नवमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 43 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र रात्रि 9 बजकर 25 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग सायं 6 बजकर 12 मिनट तक उपरांत -शूल योग का आरंभ। गर करण मध्याह्न 12 बजकर 43 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।

आज स्वामी विवेकानंद जंयती और युवा दिवस है।

सूर्योदय सुबह 7 बजकर 15 मिनट तक। सूर्यास्त शाम में 5 बजकर 43 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 14 मिनट से 2 बजकर 56 मिनट मिनट तक। निशीथ काल दोपहर में 12 बजकर 2 मिनट से से 12 बजकर 57 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 410 मिनट से 6 बजकर 8 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त

हरियाणा के इंटरनैशनल गैंगस्टर भानु राणा की अमेरिका में हत्या का दावा

सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक राहुकाल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 7 बजकर 15 मिनट से 8 बजकर 34 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 50 मिनट से 1 बजकर 32 मिनट तक। भद्राकाल का समय दोपहर में 1 बजकर 59 मिनट से अगले दिन सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर।

आज का राशिफल

मेष : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कोई पुराना दोस्त आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है, जिससे मिलकर आपको खुशी होगी।

वृषभ : आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की ओर से सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा। छोटे बच्चों की सेहत को लेकर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपनी गलती को लेकर पछतावा हो सकता है। आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ न डालें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा।

मिथुन : आज का दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर उथल-पुथल रहेगी। वैवाहिक जीवन में आपसी सम्मान बना रहेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप किसी विरोधी की बातों में ना आएं। यदि आपका कोई काम लंबे समय से पेंडिंग था, तो उसे भी पूरा करने की कोशिश करेंगे और आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।

कर्क : आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। कला कौशल में सुधार आएगा। आप अपने कामों को लेकर काफी मेहनत करेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपका कोई मित्र आपको धोखा दे सकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अच्छी स्कीम में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे। आप यदि किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह आपके पिताजी की मदद से दूर होती दिख रही है।

‘क्या आपने अपने मुंह को सिलाई करवा दी है, जो कुछ भी नहीं बोल रहे हैं’

सिंह : आज का दिन आपके लिए सुख साधनों में वृद्धि लेकर आने वाले वाला है। राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी की आपके साथ कहासुनी हो सकती है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। यदि आप अपने किसी कानूनी मामले को लेकर परेशान है, तो वह दूर होता दिख रहा है।

कन्या : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा लाभ मिलेगा। संतान की सेहत को लेकर आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है। पढ़ाई-लिखाई को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। कला कौशल में निखार आएगा। आपको किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिलती दिख रही है।

तुला : आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में उलझनों से भरा रहने वाला है। आप परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। छोटे बच्चों को आप कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं, लेकिन आपको उनकी सेहत को लेकर एहतियात बरतनी होगी। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए इन्कम के मामले में बढ़िया रहने वाला है। आप यदि किसी काम में हाथ डालेंगे, तो उसमे आपको सफलता अवश्य मिलेगी और आप अपने बिजनेस को लेकर किसी के साथ पार्टनरशिप ना करें। आपके सुख साधनों में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। आपको बिजली के उपकरणों से सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

धनु : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। घर-परिवार में सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। भाई बहन काम को लेकर आपको कोई सलाह दे सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो आप कुछ समय के लिए स्थापित कर दे। आपको अपनी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मकर : आज का दिन आपके लिए पेंडिंग पड़े कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके किसी नई नौकरी के प्रयास बेहतर रहेंगे और माताजी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलने की आवश्यकता है। आप कुछ विशेषकर दिखाने की कोशिश में लग रहे रहेंगे।

पंजाब चुनाव से पहले नवजोत कौर सिद्धू की नई पार्टी ने बदले समीकरण
पंजाब चुनाव से पहले नवजोत कौर सिद्धू की नई पार्टी ने बदले समीकरण

कुंभ : आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपकी सुख-समृद्धि बढ़ने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने कामों को लेकर थोड़ा ध्यान देंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। यदि आपकी कोई बिजनेस संबंधित डील लंबे समय से अटकी थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है।

मीन : आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। आप धार्मिक कामों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और जीवनसाथी के साथ आप किसी रोमांटिक डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। परिवार के सदस्यों में बेवजह के लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे। भाई-बहनों से आप काम को लेकर कोई सलाह भी ले सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button