ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में मौसम ने ली करवट, रोहतक में गिरे ओले, प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश

बारिश के कारण प्रदेश में ठंड ने एक बार फिर भी दस्तक, 3 तारीख से मौसम बिल्कुल साफ

Satyakhabarindia

 

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीती रात प्रदेश के रोहतक में ओलावृष्टि देखी गई। आज सुबह से पूरे हरियाणा में बादल छाए हुए हैं तथा कई जगह हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग द्वारा पहले से मौसम में परिवर्तन की संभावना व्यक्त की गई थी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हरियाणा में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।

मौसम विभाग पहले तीन दिन तक लगातार बारिश की संभावना व्यक्त कर रहा था लेकिन अब मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में कहा है कि बारिश आज होने के बाद कल हल्की हो सकती है लेकिन 3 तारीख से मौसम साफ हो जाएगा।

हापुड़ में वेतन विवाद पर कर्मचारियों का हंगामा कामकाज ठप हुआ
हापुड़ में वेतन विवाद पर कर्मचारियों का हंगामा कामकाज ठप हुआ

हरियाणा में कल यानी 31 जनवरी को अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस चरखी दादरी जिले में देखने को मिला, जबकि करनाल जिले में सबसे कम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में आज सुबह का तापमान ज्यादातर जिलों में 13°C के आसपास है।

साल के पहले महीने जनवरी में इस बार सामान्य से अधिक बारिश देखने को मिली है। हरियाणा में जनवरी महीने में 19.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 35 फीसदी से ज्यादा है। इस साल की बारिश ने तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले 2025 में 9.5 एमएम, 2024 में 00, 2023 में 11.6 और 2022 में 69.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। उधर, फरवरी की शुरुआत भी बारिश से हो गई है।
आज राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। एक दो इलाकों में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है। इस दौरान कुछ हिस्सों में 30 से 50 किमी प्रतिघंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसका असर एक फरवरी को अधिकांश इलाकों में और दो को एक दो जगहों पर देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक रविवार को राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है। इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। हालांकि दो फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, मगर इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। दो फरवरी के बाद मौसम ड्राई हो जाएगा।

हरियाणा में जनवरी के मौसम में सामान्यता: 14.5 मिलीमीटर बारिश की संभावना रहती है। राज्य के पांच जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है जबकि बाकी जिलों में सामान्य से ज्यादा जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई है। दादरी में 13, फरीदाबाद में 8, महेंद्रगढ़ में 25, सिरसा में 63 और सोनीपत में 32 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड की गई।

अंबाला में हाईवे पर मिले लावारिस सीसीटीवी कैमरे से मचा हड़कंप

मौसम विभाग ने फरवरी महीने का पूर्वानुमान भी जारी किया है। इसके मुताबिक फरवरी में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा। वहीं, रात का तापमान सामान्य से नीचे रहने वाला है। हालांकि बारिश सामान्य के करीब रहेगी। यानी फरवरी में भी पश्चिमी विक्षोभ आते रहेंगे।

मौसम विभाग की ओर से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 50 से लेकर 75% तक बारिश के चांस बन रहे हैं।

अधिकतम तापमान में गिरावट

हरियाणा में शनिवार को अधिकतम तापमान में औसतन 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई, जिससे दिन का पारा सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। राज्य का सबसे गर्म स्थान चरखी दादरी रहा, जहां 23.0 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
इसके विपरीत, करनाल में दिन का तापमान काफी कम (16.2 डिग्री सेल्सियस) रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे है। फरीदाबाद में पिछले 24 घंटों के भीतर 5.4 डिग्री सेल्सियस की भारी गिरावट दर्ज की गई है। अधिकांश जिलों में दिन का तापमान 16 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।
रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। न्यूनतम तापमान 8°C से 11°C के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, बारिश के बाद चलने वाली उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाएं रात की ठिठुरन को बढ़ा देंगी।
सुबह के समय कई इलाकों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की भी आशंका है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। आने वाले दिनों में जब आसमान साफ होगा, तब रात के तापमान में फिर से 2-3 डिग्री की गिरावट आने की उम्मीद है।

पुलिस भर्ती में कमाल, सामान्य वर्ग के लोगों को आरक्षित वर्ग पर मिली प्राथमिकता

 

  • #WeatherInHaryana #HailInRohtak #RainInHaryana #HaryanaWeatherUpdate #RohtakHail #WeatherAlert #HaryanaMonsoon #HeavyRain #SevereWeather #HailStorm #Rainfall #HaryanaNews #MonsoonInIndia #RohtakRain #IndianWeather #RainySeason #StormyWeather #WeatherForecast #NatureEvents #ClimateChange

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button