ताजा समाचार

Weather Update : हरियाणा समेत देशभर में आज मौसम का हाल, यहां देखें IMD का ताजा पूर्वानुमान

Satyakhabarindia

Haryana Weather Update : हरियाणा में गर्मी ने जैसे ही अपना रंग दिखाना शुरू किया था वैसे ही मौसम ने अचानक करवट ले ली। पिछले कुछ दिनों से (temperature) लगातार ऊपर चढ़ रहा था सूरज भी जैसे आग उगल रहा था। दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया था और गांवों में भी पंखे-कूलर से राहत नहीं मिल रही थी। मगर अब इस तपती गर्मी के बीच बादलों की एंट्री हो गई है और बारिश ने माहौल को पूरी तरह से बदल दिया है।

गुरुवार की दोपहर बाद हरियाणा के कई जिलों में अचानक मौसम ने पलटी मारी। (Rain Alert) के बीच जींद भिवानी चरखी दादरी सिरसा और फतेहाबाद के रतिया व भूना इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। जींद में करीब 15 मिनट तक तेज बारिश हुई जिससे लोगों ने गर्मी से कुछ राहत महसूस की।

बारिश के बाद सड़कों पर पानी तो जमा हो गया लेकिन खेतों में खड़ी फसलें चिंता का सबब बन गई हैं। किसानों के चेहरे पर चिंता साफ झलक रही है क्योंकि गेहूं की कटाई का समय चल रहा है और खेतों में अनाज की ढेरियां लगी हुई हैं।

मौसम विभाग का अलर्ट

(Weather Department) की मानें तो आने वाले 24 से 48 घंटे हरियाणा के लिए चुनौती भरे हो सकते हैं। विभाग ने कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। नांगल चौधरी नारनौल अटेली महेंद्रगढ़ कनीना भद्रा लोहारू दादरी भिवानी तोशाम बावल रेवाड़ी और बवानीखेड़ा में बादल छाने ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।

AI का प्रयोग न्याय प्रणाली में होता है लेकिन जजमेंट में नहीं : सूर्यकांत

किसानों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और मौसम की अपडेट पर नजर रखें। खेतों में पड़ी फसल को या तो जल्द सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं या उसे (cover) कर लें ताकि बारिश या ओलों से नुकसान न हो।

बुधवार को आई आंधी ने मचाया तांडव

इससे पहले बुधवार की शाम को नारनौल इलाके में आई तेज आंधी ने कई जगहों पर कहर बरपाया। महेंद्रगढ़ झज्जर और आसपास के जिलों में पेड़ गिरने और बिजली की लाइनों के टूटने की खबरें सामने आईं। कुछ क्षेत्रों में रात को बिजली सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई थी।

तेज हवाओं ने सड़कों पर आवागमन भी प्रभावित कर दिया। कई गांवों में तो छप्पर और टीन की छतें तक उड़ गईं। लोग रातभर परेशान रहे और मौसम की इस अचानक तब्दीली ने सभी को चौंका दिया।

गेहूं और सब्जियों पर खतरा

मैं राजा नहीं बल्कि किसान का बेटा : नायब सैनी

इस मौसम के बदलाव का सबसे बड़ा असर किसानों पर पड़ा है। हरियाणा में इस समय गेहूं की कटाई जोरों पर है। कुछ किसानों की फसल अभी खेतों में खड़ी है तो कुछ ने कटाई के बाद फसल को खेत में ही ढेरियों में रखा है।

अगर (Hailstorm) आती है या बारिश और तेज हवाएं जारी रहती हैं तो इससे फसल को भारी नुकसान हो सकता है। इसके अलावा बेल वाली सब्जियां जैसे टमाटर तरबूज खरबूजा आदि की फसलों पर भी खतरा मंडरा रहा है।

हिसार बना सबसे गर्म जिला

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ के अनुसार प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पूर्वी हवाएं चल रही हैं जिससे (temperature) तेजी से बढ़ा है। जहां कुछ दिन पहले तापमान 36 डिग्री था वहीं अब यह 41 डिग्री के पार चला गया है।

बुधवार को हिसार प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा जहां पारा 42.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। डॉ. खीचड़ ने इसे असामान्य बताया है क्योंकि यह तापमान अप्रैल के दूसरे सप्ताह में आता है लेकिन इस बार ये स्थिति 4-5 दिन पहले ही बन गई है। इसका कारण उन्होंने सूर्य की सीधी किरणों और पश्चिमी विक्षोभ की कमी को बताया।

कांग्रेस गुटबाजी के कारण अपनी पहली अग्निपरीक्षा में उलझी

सक्रिय हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ

अब एक नया (Western Disturbance) 9 अप्रैल की रात से सक्रिय हुआ है जिसके चलते बादलवाई और हल्की बारिश की स्थिति बनी है। पहाड़ों की ओर से ठंडी हवाएं चलने लगी हैं जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है।

डॉ. खीचड़ का मानना है कि इन हवाओं के चलते तापमान में करीब 4 डिग्री की कमी आ सकती है। हालांकि 14 अप्रैल के बाद फिर से तापमान में वृद्धि होगी। यानी फिलहाल मौसम का ये उतार-चढ़ाव अभी कुछ दिन और चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button