ताजा समाचार

क्या प्रियंका गांधी होंगी देश की अगली प्रधानमंत्री? रॉबर्ट वाड्रा के बयान से सियासी भूचाल

Satyakhabarindia

कांग्रेस की सियासत में एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। क्या प्रियंका गांधी देश की अगली प्रधानमंत्री बन सकती हैं। इस चर्चा को और तेज कर दिया है रॉबर्ट वाड्रा के उस बयान ने जो कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की टिप्पणी के बाद सामने आया है। वाड्रा के बयान के बाद बीजेपी ने राहुल गांधी को निशाने पर ले लिया है और कांग्रेस के भीतर नेतृत्व को लेकर नई बहस शुरू हो गई है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने हाल ही में कहा था कि प्रियंका गांधी अपनी दादी इंदिरा गांधी की तरह मजबूत और निर्णायक प्रधानमंत्री साबित हो सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा राजनीतिक हालात में कांग्रेस को ऐसा चेहरा आगे लाना चाहिए जो देश को एकजुट कर सके। मसूद के इस बयान को पार्टी के भीतर बड़े संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

मैं राजा नहीं बल्कि किसान का बेटा : नायब सैनी

इमरान मसूद के बयान के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में प्रियंका गांधी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी का राजनीतिक भविष्य उज्ज्वल है और आने वाले समय में बहुत से लोग उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहेंगे। वाड्रा ने भरोसा जताया कि यह केवल समय की बात है और सही मौके पर यह भूमिका उन्हें जरूर मिलेगी।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि प्रियंका गांधी जमीनी मुद्दों को गहराई से समझती हैं और लोगों की बात सुनने में विश्वास रखती हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका सिर्फ भाषण देने वाली नेता नहीं हैं बल्कि वह लोगों से संवाद स्थापित करती हैं। वाड्रा के मुताबिक देश में जिस तरह के बदलाव की जरूरत है उसे प्रियंका अच्छी तरह समझती हैं।

कांग्रेस गुटबाजी के कारण अपनी पहली अग्निपरीक्षा में उलझी

इस पूरे घटनाक्रम के बीच बीजेपी ने राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। बीजेपी का आरोप है कि राहुल गांधी विदेश जाकर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि जनता और यहां तक कि कांग्रेस के भीतर भी राहुल गांधी पर भरोसा कम हो रहा है। बीजेपी का दावा है कि इसी वजह से प्रियंका गांधी को आगे लाने की बातें हो रही हैं।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बयानबाजी कांग्रेस के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की आहट हो सकती है। हालांकि प्रियंका गांधी को लेकर अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन वाड्रा और मसूद के बयान ने सियासी गलियारों में हलचल जरूर बढ़ा दी है।

महिला आरक्षण को लेकर हरियाणा की राजनीति पूरी तरह से गर्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button