राष्‍ट्रीय

BDPO Arrest: हरियाणा में रिश्वत का बड़ा खुलासा, BDPO सौरव उपाध्याय 35 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

Satyakhabarindia

BDPO Arrest: प्रदेश में अधिकारी लगातार हरियाणा सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को धत्ता बताते हुए रिश्वत लेने का काम कर रहे हैं और राज्य सतर्कता एवं एंटी करप्शन ब्यूरो इन अधिकारियों को पकड़ने का काम भी कर रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वत का खेल जमकर चल रहा है।

नूंह जिले की एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रेवाड़ी ब्लाक विकास एवं पंचायत कार्यालय में रेड कर बीडीपीओ सौरव उपाध्याय को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंग हाथ गिरफ्तार किया है। बीडीपीओ ने रिश्वत की रकम किसी और से नहीं, बल्कि रेवाड़ी ब्लाक समिति की चेयरपर्सन ममता यादव के पति रविंद्र खोला से मांगी थी, जिसके बाद एसीबी की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

बंगाल में बीजेपी सरकार का ऐलान, PM मोदी के बयान से मचा सियासी तूफान
बंगाल में बीजेपी सरकार का ऐलान, PM मोदी के बयान से मचा सियासी तूफान

BDPO Arrest: हरियाणा में रिश्वत का बड़ा खुलासा, BDPO सौरव उपाध्याय 35 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

दरअसल, रेवाड़ी ब्लाक पंचायत एवं विकास अधिकारी सौरव उपाध्याय ने किसी मामले में रविंद्र खोला से 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। रविंद्र खोला ने इसकी शिकायत एसीबी की टीम को दे दी। एसीबी की टीम शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे खोला को लेकर गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीडीपीओ कार्यालय में पहुंचे।

राहुल गांधी के सवाल पर छात्रा का जवाब सुनकर गूंज उठा पूरा हॉल
राहुल गांधी के सवाल पर छात्रा का जवाब सुनकर गूंज उठा पूरा हॉल

बीडीपीओ सौरव उपाध्याय अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। जैसे ही रविंद्र खोला ने उन्हें रिश्वत की रकम 35 हजार रुपये दिए, तुरंत एसीबी की टीम ने रेड कर बीडीपीओ को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया कि है रविंद्र खोला से बीडीपीओ ने किस कार्य की एवज में रिश्वत मांगी थी। एसीबी की टीम कार्रवाई में जुटी है।

बंगाल में PM मोदी रैली से पहले भड़की हिंसा, CISF जवान गोली लगने से हुआ घायल
बंगाल में PM मोदी रैली से पहले भड़की हिंसा, CISF जवान गोली लगने से हुआ घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button