Global Leader Approval Rating में PM मोदी टॉप पर, 6 से 12 नवंबर डेटा में लोकप्रियता के बड़े संकेत

Global Leader Approval Rating: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। उनकी नेतृत्व क्षमता ने उन्हें विश्व स्तर पर नंबर एक स्थान दिलाया है। हाल ही में मॉर्निंग कंसल्ट द्वारा जारी की गई ग्लोबल लीडर अप्रूवल रेटिंग में पीएम मोदी ने पहले स्थान पर कब्जा किया है। यह रेटिंग 6 से 12 नवंबर 2025 के बीच किए गए सर्वेक्षण के आंकड़ों पर आधारित है।
पीएम मोदी की रेटिंग और अन्य देशों के नेता
मॉर्निंग कंसल्ट की रिपोर्ट के अनुसार, यह रेटिंग सर्वेक्षण में पिछले सात दिनों के औसत पर आधारित है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएम मोदी की अप्प्रूवल रेटिंग 71 प्रतिशत है। पीएम मोदी के बाद जापान की प्रधानमंत्री सनाe ताका इची हैं, जिनकी रेटिंग 63 प्रतिशत रही। तीसरे स्थान पर साउथ कोरिया के ली जे-म्यूनग हैं, जिनकी अप्रूवल रेटिंग 58 प्रतिशत है।

वैश्विक नेताओं की टॉप 10 सूची
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बेनेज़ चौथे स्थान पर हैं, जिनकी रेटिंग भी 58 प्रतिशत है। अर्जेंटीना के जाविएर मेल्ली पांचवें स्थान पर हैं, जिनकी रेटिंग 58 प्रतिशत है। कनाडा के मार्क कार्ने छठे स्थान पर 49 प्रतिशत रेटिंग के साथ हैं। स्विट्जरलैंड की करिन केलर-सटर सातवें स्थान पर 44 प्रतिशत रेटिंग के साथ हैं।
अमेरिकी और लैटिन अमेरिकी नेताओं की रेटिंग
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस रेटिंग में आठवें स्थान पर हैं, जिनकी अप्रूवल रेटिंग 41 प्रतिशत है। मैक्सिको की क्लॉडिया शीनबॉम नौवें स्थान पर 41 प्रतिशत के साथ हैं। ब्राजील के लूला दा सिल्वा इस सूची में दसवें स्थान पर हैं, जिनकी रेटिंग 39 प्रतिशत रही। इस सूची से यह स्पष्ट होता है कि पीएम मोदी वैश्विक नेताओं में सबसे अधिक लोकप्रिय और प्रभावशाली बने हुए हैं।