राष्‍ट्रीयताजा समाचार

हरियाणा दिवस पर हरियाणा को मिल सकता है नया जिला हांसी, डबवाली और गोहाना में से एक को मिलेगा जिले का दर्जा हरियाणा दिवस पर हरियाणा को मिल सकता है नया जिला हांसी, डबवाली और गोहाना में से एक को मिलेगा जिले का दर्जा

हरियाणा दिवस पर हरियाणा को मिल सकता है नया जिला हांसी, डबवाली और गोहाना में से एक को मिलेगा जिले का दर्जा

Satyakhabarindia

हरियाणा में नए जिले बनाने की योजना पर काम चल रहा है। 1 नवंबर 2025 को हरियाणा दिवस पर सरकार 23वें जिले की घोषणा करने की तैयारी में है। सरकार के पास 10 जिलों का प्रस्ताव विचाराधीन है इनमें असंध, पटौदी, डबवाली, हांसी व गोहाना शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि सबसे पहले गोहाना, हांसी व डबवाली में से किसी एक को जिला बनाने की घोषणा होगी। बाकी को लेकर जनगणना के बाद फैसला लिया जाएगा। गोहाना, हांसी व डबवाली में से हांसी को जिला बनाए जाने की संभावना ज्यादा है।
अब तक पुनर्गठन उप-समिति को 73 प्रस्ताव मिले हैं। इनमें 10 नए जिले, 14 उपमंडल, 4 तहसील और 27 उप-तहसील बनाने के प्रस्ताव हैं। नए जिले के लिए 125 से 200 गांव, 4 लाख से अधिक आबादी और 80 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल होना जरूरी है। समिति ने बैठक कर उपमंडल, तहसील और उप-तहसील बनाने के लिए भी अलग-अलग मानदंड तय किए हैं। बैठक में लिए गए निर्णय मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अनुमोदन के लिए भेजे जाएंगे।
प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन को लेकर पिछले दिनों बैठक हुई थी। इसकी अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की थी। मंत्री ने कहा था कि सरकार जनता व जनप्रतिनिधियों की मांगों के अनुसार प्रशासनिक इकाइयों का पुनर्गठन करने को प्रतिबद्ध है। पुनर्गठन उप-समिति की इस 5वीं बैठक में बतौर सदस्य शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा व कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा भी मौजूद रहे थे।

2016 में चरखी दादरी बना था 22वां जिला

बीजेपी महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन बिल पास करवाना चाहती थी : अर्जुन चौटाला

1 नवंबर 1966 को हरियाणा अलग प्रदेश बना था। तब 7 जिले थे। इनमें अम्बाला, जींद, हिसार, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, करनाल व रोहतक शामिल थे। 1972 में भिवानी व सोनीपत, 1973 में कुरुक्षेत्र, 1975 में सिरसा, 1979 में फरीदाबाद, 1989 में यमुनानगर, कैथल, रेवाड़ी, पानीपत, 1995 में पंचकूला, 1996 में फतेहाबाद, 1997 में झज्जर, 2005 में नूंह, 2008 में पलवल, 2016 में चरखी दादरी को जिला बनाया गया।

हांसी हो सकता है नया जिला

जिनके टायर पंचर हो जाएं, वे अक्सर पार्किंग में ही खड़े मिलते हैं : नायब सैनी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार हांसी को 23वां जिला बनाए जाने की प्रबल संभावना है। यह फैसला जनहित में बेहतर शासन और विकेन्द्रीकृत प्रशासन प्रदान करने की आवश्यकता के अनुरूप है।
हांसी को पूर्ण जिले का दर्जा देने का निर्णय नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली सरकार के एजेंडे में है। हांसी पहले से ही एक पुलिस जिला है और लंबे समय से इसे पूर्ण जिले का दर्जा देने की मांग की जा रही है। इसे जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी संकेत दिए हैं।

हरियाणा की जेलों में 352 कैदी अधिकारियों से मांगते हैं नशा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button