Nikita Godishala US Murder Case: अमेरिका की महिला हत्याकांड की अंतरराष्ट्रीय फरार आरोपी तमिलनाडु से गिरफ्तार

Nikita Godishala US Murder Case: अमेरिका में एक महिला की हत्या के मामले में चल रही अंतरराष्ट्रीय स्तर की तलाश आखिरकार भारत के तमिलनाडु में समाप्त हो गई। इंटरपोल पुलिस ने अरजन शर्मा नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। अरजन शर्मा पर अमेरिका में निकिता गोदिशाला की हत्या करने और तुरंत ही भारत भागने का आरोप है। यह घटना अमेरिकी और भारतीय दोनों देशों में हलचल मचा चुकी है।
निकिता गोदिशाला की हत्या और गुमशुदगी का रहस्य
27 वर्षीय निकिता राव गोदिशाला मैरीलैंड की रहने वाली थीं। वे भारतीय मूल की डेटा एनालिस्ट थीं। 2 जनवरी को अचानक उनका सुराग नहीं मिला। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि निकिता का पूर्व प्रेमी अरजन शर्मा ने न्यू ईयर की रात, 31 दिसंबर को पुलिस से संपर्क किया था और दावा किया था कि उन्होंने निकिता से उस दिन मुलाकात की थी। यह बात पुलिस के लिए संदिग्ध थी, क्योंकि उसी दिन अरजन अमेरिका से भारत के लिए उड़ान भर चुका था। अरजन ने अमेरिका छोड़ने से पहले खुद को “मिसिंग पर्सन” के तौर पर भी रिपोर्ट किया था।

नकिता का शव और पुलिस की जांच
पुलिस ने अरजन के अपार्टमेंट की तलाशी ली तो 3 जनवरी को निकिता का शव वहां से बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि निकिता के शरीर पर कई छुरा घोंपने के निशान थे, जिससे साफ था कि यह हत्या का मामला था। हॉवर्ड काउंटी पुलिस ने अरजन के खिलाफ पहले और दूसरे दर्जे की हत्या का वारंट जारी किया है। हत्या के पीछे के कारणों की जांच अभी जारी है। निकिता फरवरी 2025 से वेदा हेल्थ में डेटा और स्ट्रेटेजी एनालिस्ट के रूप में काम कर रही थीं। कंपनी ने उन्हें हाल ही में “ऑल इन” पुरस्कार भी दिया था। वे मैरीलैंड के एलीकॉट सिटी में अकेली रहती थीं।
अंतरराष्ट्रीय सहयोग से गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई
अरजन की गिरफ्तारी के लिए अमेरिकी फेडरल एजेंसियों ने भारतीय पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया। दोनों देशों के बीच लगातार सूचना का आदान-प्रदान और निगरानी के बाद, इंटरपोल पुलिस ने तमिलनाडु में अरजन को गिरफ्तार किया। अब उसकी जल्द भारत से प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। अमेरिकी दूतावास ने बताया है कि वे निकिता के परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें काउंसलिंग सपोर्ट भी प्रदान कर रहे हैं। साथ ही, इस मामले को स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर नजदीकी से फॉलो-अप किया जा रहा है।