राष्‍ट्रीय

महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास: पंजाब की बेटियों का शान से हुआ स्वागत, मान सरकार करेगी विशेष सम्मान

Satyakhabarindia

भारत की महिला क्रिकेट टीम ने देश के लिए पहला विश्व कप खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है, वहीं पंजाब में गर्व की लहर दौड़ गई है क्योंकि टीम की दो चमकती सितारे, हरलीन देओल और अमनजोत कौर, इसी धरती की बेटियां हैं। आज जब ये दोनों खिलाड़ी वतन लौटीं, तो शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

पंजाब के खेल मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दोनों खिलाड़ियों का जोरदार अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों, फूलों की वर्षा और उत्साह से भरे माहौल में पंजाब सरकार, जिला प्रशासन और खेल विभाग के अधिकारियों ने विजेता बेटियों का स्वागत किया। खेल मंत्री ने कहा, “हरलीन और अमनजोत ने साबित कर दिया कि पंजाब की बेटियां किसी से कम नहीं। उन्होंने देश का नाम रोशन किया है, और जल्द ही राज्य सरकार उनकी उपलब्धि का विशेष सम्मान करेगी।

गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन के साथ यूपी की विकास यात्रा पर पीएम मोदी का बड़ा बयान
गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन के साथ यूपी की विकास यात्रा पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

इस अवसर पर सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर भी मौजूद रहे। उनके साथ विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, जिला योजना बोर्ड की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर, जसवंत कौर और पार्षद सरबजीत सिंह समाणा ने भी दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया। हवाई अड्डे पर माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया — हर तरफ ‘भारत माता की जय’ और ‘पंजाब दी शेरनियां ज़िंदाबाद’ के नारे गूंजते रहे।

गौरतलब है कि इस ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी वीडियो कॉल के ज़रिए कप्तान हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल और अमनजोत कौर को बधाई दी थी। मान सरकार ने इस बात की घोषणा की है कि जैसे ही कप्तान हरमनप्रीत कौर पंजाब लौटेंगी, तीनों खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

बंगाल चुनाव में विवाद EVM बटन ढकने के आरोप से मचा सियासी तूफान
बंगाल चुनाव में विवाद EVM बटन ढकने के आरोप से मचा सियासी तूफान

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भगवंत मान सरकार खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही है और खिलाड़ियों को हर स्तर पर सहयोग प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा, “यह जीत केवल खेल की नहीं, बल्कि नारी शक्ति की विजय है। पंजाब की बेटियों ने इतिहास लिखा है, और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा दी है।

भारत की इस शानदार उपलब्धि ने न सिर्फ देश का मान बढ़ाया है बल्कि यह साबित किया है कि भारतीय महिला क्रिकेट अब किसी भी चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है।

अंबाला कैंट और रेवाड़ी रेलवे स्टेशन तथा गुरुग्राम के 6 बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button