क्राइम्‌वायरल

अब लॉरेंस और गोल्डी के बीच गैंगवार की संभावना, सुरक्षा बलों के लिए सामने नई चुनौती

अब लॉरेंस और गोल्डी के बीच गैंगवार की संभावना, सुरक्षा बलों के लिए सामने नई चुनौती

Satyakhabarindia

Satya Khabar,Chandigarh

चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में इंद्रप्रीत उर्फ पैरी की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर खुले तौर पर जिम्मेदारी लेने से मामला और गंभीर हो गया है। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े माने जा रहे हैरी बॉक्सर, आरजू बिश्नोई, शुभम लोंकर और हरमन संधू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में पैरी को गद्दार बताते हुए कहा है कि आज से नई जंग की शुरुआत हो चुकी है। इस पोस्ट के बाद चंडीगढ़ पुलिस के लिए भी नई चुनौती सामने आई है। क्योंकि शहर में इस तरह की गैंगवार को रोकना आसान नहीं होगा।
इस बीच हत्या के एक दिन बाद लॉरेंस के प्रतिद्वंद्वी गोल्डी बराड़ के दो कथित ऑडियो क्लिप सामने आए हैं। इन क्लिप्स में लॉरेंस को मारने की धमकी दी गई है ताकि पैरी की मौत का बदला लिया जा सके। इससे गैंगवार का डर और बढ़ गया है। इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई को पाकिस्तान के डॉन ने धमकी दी थी। पुलिस इन ऑडियो की सच्चाई का पता लगा रही है जिनमें वह लॉरेंस को ‘बदले में हत्या’ की धमकी देता सुनाई दे रहा है। वहीं पैरी के परिवार का कहना है कि उसकी हत्या इसलिए हुई क्योंकि वह अपराध की दुनिया छोड़ना चाहता था।

अपराध की दुनिया छोड़ना चाहता था पैरी

भाजपा ने नगर निगम चुनाव में वैश्य समाज पर जताया भरोसा, पंचकूला और अंबाला से वैश्य उम्मीदवार मैदान में उतारे

पैरी के परिजनों का कहना है कि वह अपराध दुनिया को छोड़कर नई जिंदगी शुरू करना चाहता था, जिससे लॉरेंस गैंग नाराज था। परिवार के मुताबिक पैरी के खिलाफ दर्ज 12 मामलों में से 8 में वह बरी हो चुका था। 13 नवंबर को उसकी शादी हुई थी और वह परिवार के साथ सामान्य जीवन जीना चाहता था। एक रिश्तेदार ने कहा कि हम संपन्न परिवार हैं, हमें उसके अपराध से कमाए पैसे की जरूरत नहीं थी। पैरी के भाई हरनीत सिंह पंजाब पुलिस में एएसआई हैं। उन्होंने कहा कि लॉरेंस अक्सर हमारे घर आता था। मेरी मां उसे बेटे की तरह खाना खिलाती थीं। लॉरेंस ने मां के प्यार का बदला पैरी को मारकर लिया।

पत्नी को छोड़कर आया था पैरी

पैरी के रिश्तेदारों ने बताया कि हत्या वाले दिन पैरी अपनी पत्नी को कहीं छोड़ने गया था। जब वह वापस आया तो उसे एक दोस्त का फोन आया और वह फिर घर से निकल गया। वह सेक्टर 26 के एक क्लब में दोस्तों से मिला। तभी उसे लॉरेंस का फोन आया। लॉरेंस ने उसे पास के टिम्बर मार्केट में एक निजी मामले पर बात करने के लिए बुलाया और कहा कि उसके कुछेक साथी उसके साथ बात करेंगे। जब पैरी वहां पहुंचा तो उसे गोली मार दी गई। यह बात ऑडियो क्लिप्स में कही गई बातों से मेल खाती है।

कांग्रेस ने सोनीपत में दिखाई ताकत, कहा, सोनीपत में अपराध और नशे का ग्राफ तेजी से बढ़ा

ऑडियो में क्या

गोल्डी बराड़ की आवाज वाले ऑडियो में दावा किया गया है कि लॉरेंस ने सोमवार को पैरी को फोन किया था, उसकी शादी पर बधाई दी थी और कहा था कि उसे एक निजी मामले पर बात करनी है। उसने पैरी से सेक्टर 26 की एक जगह पर आने को कहा था, जहां उसके कुछ गैंग के सदस्य उससे मिलेंगे और फोन पर बात करना सुरक्षित रहेगा। जब पैरी बात करने पहुंचा तो उसकी हत्या कर दी गई। ‘गोल्डी’ के ऑडियो क्लिप में आवाज लॉरेंस को धमकी देती है कि अब तुम्हें दुनिया में कोई नहीं बचा सकता।

सरकारी पैसे पर परिवार और दोस्तों के साथ मौज मस्ती पड़ गई भारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button