खेती-बाड़ीवायरलहरियाणा

हरियाणा में ठंड, कोहरे और प्रदूषण ने डाला जनजीवन पर असर कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित

हरियाणा में ठंड, कोहरे और प्रदूषण ने डाला जनजीवन पर असर कोहरे के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित

Satyakhabarindia

Haryana Weather Update : हरियाणा के लोग वर्तमान में मौसम की तिहरी मार झेलने को मजबूर हैं। हरियाणा में आज AQI अपने चरम पर है जिस कारण लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है, हरियाणा के अधिकांश इलाकों में कोहरा छाया हुआ है, जिस कारण विजिबिलिटी शून्य के आसपास है। ठंड भी अपने यौवन पर है।

हरियाणा में कोहरा

हरियाणा के अधिकांश इलाकों में आज सुबह घना कोहरा छाया हुआ है। प्रदेश के सोनीपत, समालखा, रोहतक, रेवाड़ी, पलवल, मानेसर, जींद, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, धारूहेड़ा और बहादुरगढ़ में कोहरे की मोटी परत दिखाई दे रही है। इन इलाकों में सुबह 8:00 बजे विजिबिलिटी बहुत कम थी और कई जगह यह शून्य के आसपास थी। आईएमडी ने 8 जिलों में यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, रोहतक, झज्जर और फरीदाबाद में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। कोहरे की चादर ऐसी बिछी हुई है कि कई जगहों पर विजिबिलिटी बहुत कम हो गई है। लोगों को कुछ मीटर दूर तक दिखना मुश्किल हो रहा है। इसका असर सड़क और रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। सड़क पर वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं, वहीं ट्रेनें और बसें भी देरी से पहुंच रही हैं।

कांग्रेस को बड़ा झटका, कमल दीवान ने सोनीपत से चुनाव लड़ने से किया इनकार

हरियाणा में तापमान

प्रदेश में चल रही शीतलहर से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे कम है। प्रदेश के मेवात के नूंह में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। प्रदेश के कैथल, जींद, सिरसा, भिवानी, करनाल और हिसार में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम बना हुआ था। प्रदेश के रोहतक, अंबाला, गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया गया। के गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश के पानीपत के उझा में अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम था। प्रदेश के सोनीपत, मेवात, करनाल, कैथल, भिवानी, रोहतक, महेंद्रगढ़, करनाल, हिसार में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है।

हरियाणा में प्रदूषण

अंबाला में 7 स्कूलों और बठिंडा में दो स्कूल और रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी

आज सुबह 5:40 बजे हरियाणा का औसत AQI 480 दर्ज किया गया, करीब 2 घंटे बाद 7:30 बजे यह 431 पर बना हुआ था। कल शाम 4:00 से ही हरियाणा की हवा लगातार खतरनाक शरीर में बनी हुई है इससे पहले यह गंभीर श्रेणी में थी। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा AQI रात 12:05 पर दर्ज किया गया जो 578 था। हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम और झज्जर देश के टॉप 10 प्रदूषित शहरों में दर्ज किए गए। सुबह 5:40 बजे फरीदाबाद में AQI 624 दर्ज किया गया। यह देश में चौथे स्थान पर था। इसी समय गुरुग्राम में AQI 543 दर्ज किया गया और यह देश में छठे स्थान पर था। झज्जर में AQI 495 दर्ज किया गया और यह देश में आठवें स्थान पर था। हरियाणा के बहादुरगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, धारूहेड़ा, हिसार, करनाल, मानेसर, पलवल, पानीपत, रोहतक, समालखा और सोनीपत में AQI खतरनाक श्रेणी में दर्ज किया गया है। इस समय हरियाणा के कैथल की हवा सबसे साफ दर्ज की गई। यहां पर AQI 210 दर्ज किया गया। हरियाणा के यमुनानगर, सिरसा, रेवाड़ी, पंचकूला, नारनौल, कुरुक्षेत्र, जींद, फतेहाबाद और अंबाला में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। इन सभी शहरों में AQI 200 से 300 के बीच दर्ज किया गया।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण हरियाणा के कई हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी रह सकती है। सुबह-शाम ठंड ज्यादा महसूस होगी, जबकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है और रात होते ही तापमान फिर से कम होगा।
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की संभावना जताई है। 24 दिसंबर को कोहरे और शीतलहर के प्रभाव से मौसम ठंडा और सुस्त रहने की उम्मीद जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर सुबह-सुबह बहुत घना कोहरा भी छाया रह सकता है, जिससे विजिबिलिटी कम रहेगी। 25 दिसंबर को मौसम का रुख लगभग समान बना रहेगा। सुबह-सुबह कोहरे की परत बनी रहेगी और कोल्डवेव का असर दिखेगा, बादल छाएंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 26 दिसंबर को ठंड और कोहरे की स्थिति कुछ हद तक स्थिर रहने के साथ दिन में हल्की धूप भी दिख सकती है और तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। 27 दिसंबर को मौसम में धुंध और सर्दी का मिश्रित असर रहेगा। दिन के समय बादल छाए रह सकते हैं, जबकि शाम-शाम कोहरा गहरा दिख सकता है। 28 दिसंबर को सप्ताह के अंतिम दिन मौसम ठंडा और कोहरे के साथ धुंधला रहने का अनुमान है। सुबह-सुबह दृश्यता कम होगी और दिन में हल्की ठंड महसूस होगी।

NIT कुरुक्षेत्र में छात्रों द्वारा लगातार की जा रही आत्महत्या पर हरियाणा मानवाधिकार आयोग सख्त, मांगी रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button