खेती-बाड़ीताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में छाया कोहरा, 8 जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी

एक फरवरी को फिर बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

Satyakhabarindia

सत्य खबर हरियाणा

Haryana Weather Update : हरियाणा में ठंड अभी भी पीछा नहीं छोड़ रही। दिन और के तापमान में थोड़ी वृद्धि जरूर दर्ज हुई है, फिर भी मौसम सामान्य से ठंडा बना हुआ है। आज हरियाणा के अधिकांश इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 28 जनवरी को पूरे प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान कल के मुकाबले करीब 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ा लेकिन अब भी ये सामान्य से करीब 3.5 डिग्री कम है। नूंह (मेवात) सबसे गर्म रहा यहां पारा 19.8 डिग्री तक पहुंचा। जींद में 19.2 करनाल और सोनीपत में 19.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। फरीदाबाद में 18.2 डिग्री रहा और गुरुग्राम में तापमान 17 से 17.5 डिग्री के बीच रहा। रोहतक का तापमान 17.6 से 17.7, हिसार और करनाल में 18.4, जबकि अंबाला में 17.6 डिग्री रहा।

कुछ जगहों पर ठंड और ज्यादा महसूस हुई. भिवानी में पारा सिर्फ 14.5 डिग्री तक ही गया और नारनौल में तो 14 डिग्री तक ही पहुंच सका।

पिछले 24 घंटे में हरियाणा के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई। मौसम पूरी तरह सूखा रहा। दिन में धूप निकली जिससे थोड़ी राहत मिली लेकिन सुबह शाम ठंडी हवाओं और गलन का असर बना रहा।

कांग्रेस को बड़ा झटका, कमल दीवान ने सोनीपत से चुनाव लड़ने से किया इनकार

आज सुबह हरियाणा की पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में गहरा कोहरा छाया हुआ है। हांसी, हिसार, सिरसा, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी में शीतलहर चलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार कल हरियाणा की अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, जींद, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और रोहतक में 11 को राज छाया रहेगा। मौसम विभाग ने कल के लिए सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग ने कहा है कि 31 जनवरी तक मौसम सूखा रहेगा फिर 1 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जिससे बादल छाएंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है।

इसी को ध्यान में रखते हुए किसानों को सलाह है गेहूं और सरसों की फसल में अगले दो-तीन दिन सिंचाई रोक दें। गन्ने की जल्दी वाली किस्मों की कटाई भी शुरू कर दें। पत्तेदार सब्जियां सूरज निकलने और कोहरा छंटने के बाद ही काटें वरना नमी से फसल खराब हो सकती है। ऐसे मौसम में चाहे कोई भी फसल हो उसमें कृषि एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें, ताकि आपकी फसल बिल्कुल सुरक्षित रहें।

प्रवेश वाही बने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी जानिए उनकी राजनीतिक कहानी
प्रवेश वाही बने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी जानिए उनकी राजनीतिक कहानी

हरियाणा में AQI

आज सुबह 6:30 बजे हरियाणा का औसत AQI 210 दर्ज किया गया। इस समय हरियाणा के झज्जर में AQI 362 दर्द किया गया जो हरियाणा में सबसे ज्यादा था। प्रदेश में हवा अस्वस्थ और गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। प्रदेश के अंबाला, बहादुरगढ़, भिवानी, चरखी दादरी, धारूहेड़ा, फतेहाबाद, हिसार, जगाधरी, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, जींद, लोहारू, पलवल, पंचकूला, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर में हवा अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज की गई है। जबकि समालखा, रेवाड़ी, पानीपत, मेवात, मानेसर, गुरुग्राम में हवा गंभीर श्रेणी में बनी हुई थी।

#FogEngulfsHaryana #ColdWaveWarning #HaryanaWeather #WinterChills #FoggyDays #WeatherAlert #ColdWave #HaryanaNews #DistrictsAlert #ChillyDays #WeatherUpdate #HaryanaFog #VisibilityIssues #ColdWeather #FogWarning #LetItSnow #StayWarm #SafetyFirst #LocalWeather

अमृतपाल सिंह को पुलिस रिमांड में भेजा अजनाला केस में बड़ा मोड़ आया
अमृतपाल सिंह को पुलिस रिमांड में भेजा अजनाला केस में बड़ा मोड़ आया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button