ज्योतिषताजा समाचारवायरल

आज का पंचांग और राशिफल

जानिए आज के शुभ और अशुभ समय के बारे में

Satyakhabarindia

सत्य खबर 

Jyotish : माघ मास शुक्ल पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2082 तदनुसार बृहस्पतिवार 29 जनवरी 2026। सूर्य उत्तरायण, दक्षिण गोल, शिशिर ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। एकादशी तिथि अपराह्न 1 बजकर 56 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र प्रातः 7 बजकर 32 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग रात्रि 08 बजकर 28 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। वि-विजय करण अपराह्न 1 बजकर 56 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा सायं 6 बजकर 31 मिनट तक वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सूर्योदय सुबह 7 बजकर 10 मिनट तक। सूर्यास्त शाम 5 बजकर 57 मिनट तक।

आज का शुभ मुहूर्त

इनेलो ने सोनीपत से एडवोकेट आंनद खत्री और पंचकुला से मनोज अग्रवाल को उतारा मैदान में

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 2 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 11 मिनट से 2 बजकर 54 मिनट मिनट तक। निशीथ काल दोपहर में 11 बजकर 55 मिनट से से 12 बजकर 48 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम में 5 बजकर 46 मिनट से 6 बजकर 13 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त

दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक राहुकाल रहेगा। सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। अमृत काल का समय सुबह में 07 बजकर 10 मिनट से 8 बजकर 31 मिनट तक। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 33 मिनट से 11 बजकर 16 मिनट तक। भद्रा काल का समय सुबह में 6 बजकर 55 मिनट से 1 बजकर 55 मिनट तक।

आज का राशिफल

मेष : आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। बेवजह की भागदौड़ रहने से आप परेशान रहेंगे। आप किसी की कही सुनी बातों को लेकर परेशान न हो। यदि आपने किसी नए वाहन की खरीदारी की प्लानिंग की हैं, तो उसमें आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहे। कोई पुरानी बीमारी उभरेगी, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगी। आपको परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा।

बचपन से जो चौटाला परिवार के लिए लड़ा, दुष्यंत के कारण छोड़ दी पार्टी

वृषभ : आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपकी कुछ नया करने की आदत रंग लाएगी और आपके नए मित्र भी बनेंगे, लेकिन खर्चों के कारण आपकी मुश्किलें बढ़ेंगी, जिससे आप अपने संचय धन को भी काफी हद तक समाप्त कर देंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। किसी को नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले।

मिथुन : आज का दिन आपके लिए वाणी व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा, क्योंकि यदि आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, तो उसमें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, जिससे आपके शत्रु ही उत्पन्न होंगे। ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हैं, तो थोड़ा सावधानी बरतें, क्योंकि आपके साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। यदि किसी प्रॉपर्टी के खरीद फरोख्त की योजना बनाई है, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले। आपका मन आज इधर-उधर के कामों में थोड़ा ज्यादा लगेगा।

कर्क : आज का दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों मे वृद्धि लेकर आने वाला है। आप यदि परिवार में किसी सदस्य को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करके कामों को करना होगा। कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की बात आपके दिल को छूएगी। किसी नए वाहन की खरीदारी की आप योजना बनाएंगे।

सिंह : आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा और विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़ा स्ट्रीक्सनेस दिखाएं, नहीं तो लापरवाही से उनकी समस्याएं बढ़ेंगी। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप काम को लेकर नई-नई ऊंचाइयों को छोड़ेंगे और जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देंगे। धन को लेकर कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी।

कन्या : आज आप अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर अपनी माता जी से बातचीत करेंगे, जिससे आपके मन का बोझ भी थोड़ा कम होगा। वाहन चलाते समय थोड़ा सावधानी बरतें, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आप जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े ज्वेलरी आदि लेकर आ सकते हैं और आप अपने राजनीतिक करियर में अच्छा मुकाम हासिल करेंगे, जिससे परिवार के सदस्य आपके लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं।

कांग्रेस को बड़ा झटका, कमल दीवान ने सोनीपत से चुनाव लड़ने से किया इनकार

तुला : आज का दिन आपके लिए किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। धन को लेकर यदि आपका कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिससे आप पूरा अवश्य करेंगे।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपके मन में काम को लेकर नई-नई आईडिया आएंगे ,जिन्हें आप बिजनेस में तुरंत लगाए। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को भी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कहेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो वह भी आपको मिल सकती है।

धनु : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको अपनी इनकम को लेकर थोडा एहतियात बरतनी होगी। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा और अध्यापक पढ़ाई लिखाई में उनकी पूरी मदद करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

मकर : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे और अपने रहन-सहन के स्तर में सुधार लाएंगे। आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button