खेती-बाड़ी

Sirsa Weather News: हरियाणा के सिरसा के कई इलाकों में ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी टेंशन

Satyakhabarindia

Sirsa Weather News: हरियाणा के सिरसा जिले के कई इलाकों में ओलावृष्टि होने से किसानों की टेंशन बढ़ गई है। आज दोपहर करीब दो बजे से मौसम में बदलाव और हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि से किसानों के चेहरे पर सिकन देखने को मिल रही है।

दरअसल हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में अब खेतों में फसलें पककर तैयार हो चुकी है और कटाई का काम चल रहा है। गेंहू की फसल अभी खेतों में है और किसानों पर अब बैमौसमी बारिश का कहर टूट चुका है।

एक सप्ताह मौसम रहेगा पूरी तरह से साफ, गेहूं की कटाई के लिए सबसे बढ़िया समय

इन इलाकों में हुई ओलावृष्टि

सिरसा जिले के जमाल, रानियां, सिरसा समेत कई जगहों पर ओलावृष्टि देखने को मिल रही है वहीं सिरसा जिले के साथ लगते नोहर क्षेत्र के कई गांवों में ओलावृष्टि हुई है।

हरियाणा में मौसम की मार से किसानों की तैयार फसल हुई नष्ट, गिरदावरी के आदेश

इन इलाकों में अगले 24 घंटे में बारिश ओलावृष्टि

अगले 24 घंटों में भिवानी, दादरी, फ़रीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जिंद, कैथल, कुरूक्षेत्र, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, रेवाडी, रोहतक में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है

हरियाणा : तेज गर्मी के बाद एक बार फिर मौसम में आई ठंडक

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button