हरियाणा में 15 दिन पहले हो रही ठंड की विदाई, मौसम साफ, पारा चढ़ा
तापमान में वृद्धि से किसानों को फसल का रखना पड़ेगा ज्यादा ध्यान

सत्य खबर हरियाणा
Haryana Weather Update : हरियाणा में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हरियाणा में मौसम पूरी तरह से साफ है लेकिन कहीं-कहीं हल्का कोहरा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक मौसम स्थिर रहने की उम्मीद है लेकिन इस दौरान दिल का तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी जा सकती है। बढ़ते तापमान के बीच हरियाणा के AQI में गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार इस बार 15 दिन पहले ही तामपान बढ़ने लगा है। आमतौर पर 20 फरवरी के बाद देखा जाता है कि तापमान में बढ़ोतरी होती है मगर फरवरी के शुरुआती दिनों में ही तापमान बढ़ रहा है।
प्रदेश के फरीदाबाद में कल अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। पूरे प्रदेश में कल अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर बना हुआ था प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान यमुनानगर में दर्ज किया गया जो 20.3 डिग्री सेल्सियस था। बात अगर न्यूनतम तापमान की की जाए तो सबसे कम तापमान महेंद्रगढ़ में दर्ज किया गया जो 6.6 डिग्री सेल्सियस था। रोहतक में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। प्रदेश में रोहतक के अलावा पानीपत, मेवात और अंबाला में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज किया गया है। प्रदेश के सिरसा, कैथल और करनाल में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है।
हरियाणा में प्रदूषण की स्थिति
प्रदेश में तापमान बढ़ने के साथ ही अब प्रदूषण कम होने लगा है। आज सुबह 7:00 बजे प्रदेश के रोहतक में AQI 255 दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा था। रोहतक देश के टॉप टेन प्रदूषित इलाकों में नौवें स्थान पर था। आज सुबह के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सबसे कम AQI पंचकूला में दर्ज किया गया जो 149 था। आज सुबह अंबाला छावनी, करनाल, लोहारू, मानेसर, मेवात, पलवल, पानीपत, रोहतक, समालखा, सोनीपत की हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इसी दौरान यमुनानगर, सिरसा, रेवाड़ी, नारनौल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, धारूहेड़ा, चरखी दादरी, भिवानी, बहादुरगढ़ और अंबाला शहर की हवा अस्वस्थ श्रेणी में दर्ज की गई।
किसानों को सलाह
कृषि विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि गेहूं, सरसों और चने जैसी रबी फसलों को शुष्क परिस्थितियों और गर्मी के प्रभाव से बचाने के लिए आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करें। विशेष रूप से सरसों की फसल में बढ़ती गर्मी और नमी के कारण चेपा और सफेद रस्ट जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, जिसके लिए किसानों को नियमित निगरानी और मौसम साफ रहने पर अनुशंसित दवाओं के छिड़काव करने चाहिए।
बढ़ती गर्मी और शुष्क हवाओं से फसलों को बचाने के लिए किसानों को आवश्यकतानुसार हल्की सिंचाई करने की सलाह दी गई है। विशेषकर गेहूं और सरसों की फसल इस समय क्रमशः टिलरिंग और फूल आने की अवस्था में है, जिन्हें नमी की सख्त जरूरत है।
आर्द्रता और बदलते तापमान के कारण सरसों में चेपा और सफेद रस्ट जैसी बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है। किसानों को नियमित निगरानी और मौसम साफ रहने पर अनुशंसित कवकनाशी (जैसे मैनकोजेब) के छिड़काव की सलाह दी गई है।
सब्जियों और बरसीम की कटाई ओस सूखने के बाद (सूर्योदय के बाद) ही करें ताकि सड़न की समस्या न हो।
मौसम का पूर्वानुमान
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि राज्य में 10 फरवरी तक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव बना रहेगा, इसके बाद ठंड का असर कम होगा। वहीं मौसम विभाग के मानें तो आज यानि 7 जनवरी के दिन तापमान लगभग 15 डिग्री के आसपास रह सकता है। धुंध रहेगी, लेकिन मौसम सामान्य रहेगा। रात में ठंडी रात बनी रहेगी। आसमान में हल्की धुंध और धूप का मिश्रण रहेगा। 8 जनवरी को तेज हवा चलने की संभावना है और अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वहीं 9 जनवरी को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं, लगभग 15-16 डिग्री रह सकता है। इस दिन धूप और हल्की हवाएं रहेंगी। रात में भी तापमान में थोड़ा बढ़त होगी। 10 जनवरी को सुबह-शाम धुंध के साथ दिन के समय मौसम सुहावना रहेगा। रात में हरियाणा में सर्दी का असर कम होगा। वहीं 11 जनवरी को सप्ताह के अंत में भी दिन का तापमान लगभग 15 डिग्री तक रहेगा। सुबह धुंध बनी रहेगी, लेकिन दिन में धूप के साथ मौसम सुखद रहेगा।
#HaryanaWeather #WinterDeparture #ClearSkies #EarlySpring #RisingMercury #HaryanaClimate #SeasonChange #WarmWeather #NatureLovers #WeatherUpdate #ChasingSeasons #SpringIsComing #TransitionWeather #BeautifulHaryana #HealthyLifestyle #StayActive #EarlySpringVibes