हरियाणा सिविल सचिवालय में कर्मचारी ने आठवीं मंजिल से कूद कर दी जान
सवा 2 महीने में हरियाणा सिविल सचिवालय में यह दूसरी घटना

सत्य खबर हरियाणा
Suicide in Haryana civil secretariat : हरियाणा सचिवालय में सोमवार को एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। व्यक्ति आठवीं मंजिल से कूद गया जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही सचिवालय में तैनात पुलिस कर्मचारी और अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस को भी बुलाया गया। जमीन पर गिरते ही कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। डॉक्टरों की टीम ने घटनास्थल पर व्यक्ति की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल भिजवाया गया है। साथ ही मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दी गई है।

मृतक की पहचान पंचकूला के रहने वाले बलवंत सिंह के तौर पर हुई है। वह बिजली निगम में कार्यरत था। सोमवार सुबह वह सचिवालय में विजिटर पास बनवाकर पहुंचा था। बलवंत सिंह का विजिटर पास भी सामने आया है, जो सुबह 9:42 बजे जनरेट हुआ था। पास में उन्होंने पांचवीं मंजिल पर स्थित हरियाणा पावर जनरेशन कॉपोर्रेशन के कंट्रोलर ऑफ अकाउंट्स से ऑफिशियल वर्क के तहत मिलने का कारण बताया था। सचिवालय में उनकी एंट्री 10:22 पर हुई थी।
सवा दो महीने में दूसरी घटना
हरियाणा सिविल सचिवालय में किसी कर्मचारी द्वारा कूदकर आत्महत्या करने का सवा 2 महीने में यह दूसरा मामला है। इससे पहले 25 फरवरी को हरियाणा सचिवालय में तैनात स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी गणेश दास अरोड़ा ने छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।जीरकपुर निवासी गणेश दास अरोड़ा का सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में डिप्रेशन का इलाज चल रहा था। उनकी पत्नी हरियाणा राजभवन में क्लर्क हैं। एक बेटा मर्चेंट नेवी में कार्यरत है, जबकि दूसरा निजी कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर है। अरोड़ा पूर्व में गवर्नर हाउस में भी सेवाएं दे चुके थे। हाल ही में उनका स्पेशल सीनियर सेक्रेटरी पद पर प्रमोशन हुआ था और करीब नौ महीने बाद उनकी सेवानिवृत्ति प्रस्तावित थी।बताया जा रहा है कि 9 फरवरी को भी उन्होंने कूदने की कोशिश की थी लेकिन सहकर्मियों ने रोक लिया था।
1. #HaryanaTragedy 2. #CivilSecretariat 3. #MentalHealthAwareness 4. #EmployeeWellbeing 5. #SuicidePrevention 6. #HaryanaNews 7. #WorkplaceMentalHealth 8. #SupportForEmployees 9. #TragicLoss 10. #HaryanaGovernment 11. #MentalHealthMatters 12. #CrisisIntervention 13. #EndTheStigma 14. #HaryanaCommunity 15. #EmployeeSupport 16. #AwarenessCampaign 17. #MentalHealthCrisis 18. #HaryanaSociety 19. #SpeakUpForChange 20. #TogetherForMentalHealth