क्राइम्‌ताजा समाचारवायरलहरियाणा

चिट्टा खरीदने आए बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, घायल

बदमाश पर डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के 35 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

Satyakhabarindia

 

 

सत्य खबर हरियाणा

वैश्विक संकट में विपक्ष द्वारा राजनीति को ढूंढना दुर्भाग्यपूर्ण, बोले मुख्यमंत्री नायब सैनी

Police Encounter : हिसार के पीरावली फ्लाईओवर के पास पुलिस और बदमाश की मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद पकड़े गए बदमाश की पहचान पवन उर्फ मूसा के रूप में हुई है। वह नारनौल के गांव का रहने वाला है। बदमाश को घायलावस्था में हिसार के जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार गांव पीरांवाली के पास शुक्रवार रात नशीला पदार्थ चिट्टा खरीदने आए कुख्यात गैंगस्टर पवन उर्फ मूसा को सीआईए वन की टीम ने मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। भागने का प्रयास कर रहे मूसा ने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं। दो पुलिसकर्मियों के बॉडी प्रोटेक्टर पर गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर पर गोली लगी। मूसा को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया है। आरोपी पर डकैती, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के 35 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया कि उसे सूचना मिली थी कि गैंगस्टर पवन उर्फ मूसा यहां आने वाला है, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और उसे घेर लिया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए सीआईए एक की टीम ने बदमाश पर फायरिंग की। इस दौरान एक गोली बदमाश के पैर में जा लगी। जिससे वह घायल हो गया और उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। सीआईए वन का नेतृत्व पीएसआई कर्ण कर रहे थे।

जींद-सोनीपत रूट पर हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल हुआ पूरा

फर्जी साइबर अधिकारी बनकर गन पाइंट पर करता था लूटपाट

आरोपी मूल रूप से नारनौल के मोठ गांव का रहने वाला है। यह फर्जी साइबर अधिकारी बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का मास्टर माइंड है। इसने हिसार के सेक्टर 14 में भी फर्जी साइबर अधिकारी बनकर गन-पाइंट पर लूटपाट की थी। जिसके चलते सिटी थाना क्षेत्र में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।

पुलिस प्रवक्ता दीपक ने बताया कि सीआईए वन की टीम को रात करीब 9 बजे सूचना मिली थी। इस पर सीआईए इंचार्ज करण सिंह मय टीम मौक पर पहुंचे और उसे घेर लिया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा किया तो फायर किए। पीएसआई नवीन और एचसी अजय नेहरा के बॉडी प्रोटेक्टर पर एक-एक गोली लगी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली मूसा के पैर पर लगी। वह जमीन पर गिर पड़ा। उसके पैर, सिर व अन्य जगहों पर भी चोट आईं हैं। मूसा हाल ही जेल से बाहर आया था। पता चला है कि वह वह नशे का आदी है और पीरांवली में चिट्टा खरीदने आया था। वापसी के दौरान उससे मुठभेड़ हुई।

बैंक घोटाले में पुलिस ने एक महिला अधिकारी की तलाश में पुलिस ने डाला डेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button