Avatar 3: अवतार 3 में गोविंदा के कैमियो की सच्चाई, वायरल तस्वीरों का पूरा सच आया सामने

हॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म Avatar: Fire and Ash के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर Govinda को लेकर एक बड़ा दावा वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए जिनमें गोविंदा को अवतार 3 के कुछ सीन में दिखाया जा रहा है। इसके बाद फैंस के बीच सवाल उठने लगा कि क्या सच में गोविंदा ने फिल्म में कैमियो किया है।
वायरल हो रही तस्वीरों में गोविंदा ब्लू कुर्ता, पिंक जैकेट और ऑरेंज दुपट्टे में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर दावा किया गया कि वह अवतार 3 में एक खास कैमियो रोल में दिखाई दे रहे हैं। देखते ही देखते ये तस्वीरें फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर तेजी से शेयर होने लगीं।
जांच करने पर सामने आया कि ये सभी तस्वीरें पूरी तरह से AI जनरेटेड हैं। गोविंदा का अवतार 3 से कोई लेना देना नहीं है। फिल्म के किसी भी आधिकारिक सीन में उनकी मौजूदगी नहीं है। विशेषज्ञों के मुताबिक AI टूल्स की मदद से एक्टर की शक्ल को फिल्म के किरदारों पर फिट किया गया है जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हुई।
इस अफवाह को हवा इसलिए भी मिली क्योंकि गोविंदा पहले यह दावा कर चुके हैं कि अवतार का पहला पार्ट उन्हें ऑफर हुआ था। उन्होंने कहा था कि फिल्म का नाम ‘अवतार’ रखने का सुझाव भी उन्होंने दिया था लेकिन शरीर पर नीला पेंट लगाने की शर्त के कारण उन्होंने फिल्म करने से इनकार कर दिया था।
Govinda finally said yes to James Cameron's Avatar#AvatarFireAndAsh pic.twitter.com/cyEQw5yaCL
— a (@iahaanx) December 20, 2025
https://platform.twitter.com/widgets.js
James Cameron के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की। फिल्म ने चीन से 43 मिलियन डॉलर और नॉर्थ अमेरिका से 25 मिलियन डॉलर बटोरे। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 136.9 मिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है। हालांकि उम्मीद के मुताबिक यह 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित नहीं हो पाई और ज़ूटोपिया 2 से पीछे रह गई।
फिल्म 19 दिसंबर को रिलीज हुई है। इसमें Sam Worthington और Zoe Saldaña लीड रोल में हैं। फिलहाल गोविंदा के कैमियो की खबर पूरी तरह अफवाह साबित हो चुकी है।