हरियाणा

Gurugram में 17 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खर्च का जिक्र कर छोड़ा संदेश

Satyakhabarindia

Gurugram के सेक्टर-14 थाना क्षेत्र के ईस्ट राजीव नगर में मंगलवार शाम एक 17 वर्षीय किशोर ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा कि उसने बहुत खर्च कर दिया है, इसलिए आत्महत्या कर रहा है। उसने अपने मां-पिता से कहा, “आप लोग अपना ख्याल रखना।” इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और इलाके में भी शोक का माहौल है।

कमरे का दरवाजा अंदर से था बंद

मृतक की पहचान नितिन सिंह मेहरा निवासी गली नंबर पांच, ईस्ट राजीव नगर के रूप में हुई है। नितिन का परिवार मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धुनी गांव का रहने वाला है और कई वर्षों से गुरुग्राम में रह रहा है। परिवार में माता-पिता और 22 वर्षीय बहन शामिल हैं, जो सभी प्राइवेट कंपनियों में काम करते हैं। रोज की तरह मंगलवार सुबह भी सभी अपने-अपने काम पर गए थे। शाम करीब सात बजे जब बहन सबसे पहले घर पहुंची तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जब उसने खिड़की से झांककर देखा तो नितिन पंखे से लटका हुआ था।

बिमला चौधरी का रिटर्न चुनावी गिफ्ट, कुंवारों से मांगे शादी के लिए बायोडाटा

Gurugram में 17 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में खर्च का जिक्र कर छोड़ा संदेश

पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर निकाला, अस्पताल में हुई मौत

बहन के शोर मचाने पर पड़ोसी दौड़कर आए और दरवाजा तोड़कर नितिन को फंदे से उतारा और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली, जहां उन्हें नितिन का लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला। handwriting की जांच में पुष्टि हुई कि यह पत्र नितिन ने ही लिखा था। सुसाइड नोट में लिखा था कि उसने बहुत खर्च कर दिया है, इसलिए आत्महत्या कर रहा है। उसने लिखा, “समय पर रोटियां खा लेना, दीदी की शादी जहां मर्जी हो करा देना। मम्मी-पापा, आप लोग अपना ख्याल रखना।”

मनोहर लाल बोले, मुझे पैदल चलने में भी दिक्कत नहीं, प्रोटोकॉल के कारण कुछ गाडियां चलानी पड़ती हैं

परिवार में पसरा मातम, कॉलेज में होना था एडमिशन

परिवार ने पुलिस को बताया कि नितिन ने इस वर्ष 12वीं पास की थी और अब कॉलेज में एडमिशन लेने की तैयारी कर रहा था। जब पुलिस ने खर्चों के बारे में जानकारी ली, तो परिवार ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी और नितिन ने भी कभी इस बारे में कुछ नहीं बताया। परिवार ने कहा कि वह पढ़ाई में अच्छा था और हमेशा खुश रहता था। अचानक इस प्रकार आत्महत्या कर लेना उनके लिए एक बड़ा आघात है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार अपने जवान बेटे की मौत से सदमे में है और पूरे इलाके में इस घटना को लेकर शोक का माहौल है। पुलिस अब आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहन जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री बन रहे फरीदाबाद के लिए भागीरथ, फरीदाबाद के लोगों की प्यास बुझेगी गंगाजल से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button