हरियाणा

Haryana News: तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में घुसा सांप! कर्मचारियों को डर के साये में करना पड़ा काम

Satyakhabarindia

Haryana News: जींद के लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय में मंगलवार को अचानक अफरा-तफरी मच गई जब कर्मचारियों और वहां मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड रूम के पास एक सांप को घूमते हुए देखा। सांप की मौजूदगी की खबर आग की तरह फैल गई और लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। किसी की भी उसे भगाने की हिम्मत नहीं हुई।

वीडियो बनाकर दी गई सूचना

सांप को देख कर कर्मचारियों ने उसकी वीडियो बना ली और तुरंत अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। थोड़ी ही देर में सांप रेंगता हुआ रिकॉर्ड रूम के अंदर चला गया। रूम में रिकॉर्ड की भारी संख्या में फाइलें और गठड़ियां थीं जिससे माहौल और ज्यादा डरावना हो गया। कर्मचारियों को आशंका थी कि सांप कहीं कागजों के बीच छिप न गया हो।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक माहौल, भाजपा बढ़ रही है सरकार बनाने की ओर : मनोहर लाल

Haryana News: तहसील कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में घुसा सांप! कर्मचारियों को डर के साये में करना पड़ा काम

स्नैकमैन की एंट्री पर भी नहीं मिला सांप

घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन ने तत्काल स्नैकमैन को बुलाया। स्नैकमैन ने रिकॉर्ड रूम को खुलवाकर एक घंटे तक सांप की तलाश की। इस दौरान तहसील कर्मियों ने भी हिम्मत दिखाते हुए रिकॉर्ड की गठड़ियों को बाहर निकालना शुरू किया। लेकिन इतनी कोशिशों के बावजूद भी सांप पकड़ में नहीं आया।

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के आदर्श हमें समानता और न्यायपूर्ण समाज की निर्माण की प्रेरणा देते हैं : नायब सैनी

डर के साये में कर्मचारी

सांप के ना मिलने के बाद भी डर का माहौल बना हुआ है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक सांप नहीं पकड़ा जाता तब तक किसी को चैन नहीं मिलेगा। सभी को डर है कि कहीं सांप दोबारा नज़र न आ जाए या किसी को नुकसान न पहुंचा दे। इस वजह से रिकॉर्ड रूम में कोई अकेले जाने की हिम्मत नहीं कर रहा।

तहसीलदार ने दी आश्वासन

तहसीलदार शालिनी लाठर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कर्मचारियों ने रिकॉर्ड रूम में सांप को देखा था और स्नैकमैन को बुलाया भी गया था। फिलहाल सांप नहीं मिला है लेकिन दोबारा स्नैकमैन को बुलाकर पूरी जांच करवाई जाएगी। जब तक सांप पकड़ा नहीं जाता, तब तक जरूरी सावधानी बरती जाएगी।

STF से मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग का शूटर निलेश घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button