हरियाणा

हरियाणा के 95 साल के बुजुर्ग ने जीता गोल्ड मेडल,सीएम ने दी बधाई

Satyakhabarindia

आपको बता दे कि बहादुरगढ़ के गांव छारा निवासी 14 गांवों के प्रधान मास्टर साहब सिंह ने दिल्ली में हुए खेलो में मास्टर गेम्स में 100 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर सभी को चौंका दिया। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने मास्टर साहब सिंह को गोल्ड मेडल देते हुए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी अब तक 20 से अधिक मेडल जीत चुके मास्टर साहब सिंह की उपलब्धि पर फेसबुक आदि इंटरनेट माध्यमों पर सार्वजनिक पोस्ट कर उन्हें बधाई दी।

सोनीपत के विकास को लगेंगे पंख, मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं को दी हरी झंडी

दरअसल, गांव छारा निवासी मास्टर साहब सिंह उम्र का शतक लगाने के नजदीक पहुंच गए हैं। लेकिन उनका हौसला घटने का नाम नहीं ले रहा। दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित मास्टर्स गेम में उन्होंने 100 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल किया। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने गोल्ड मेडल देकर मास्टर साहब सिंह को सम्मानित किया। साथ ही उनके चरण छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया।

ये भी पढ़े :  https://rewariupdate.com/Job/Good-News-Now-overage-youth-will-get-age-relaxation-in/cid7320478.htm

धरना खत्म करवाने पहुंचे विधायक को ग्रामीणों ने सुनाई खरी-खरी, विधायक खाली हाथ लौटे

गाँव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

मास्टर साहब सिंह के अनुसार बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए वे इस उम्र में भी दौड़ रहे हैं। उनकी इच्छा है कि युवा उन्हें देखकर स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य बनाएं। गांव छारा में पहुंचने पर सभी गांव वासियों ने उनका स्वागत करते हुए गोल्ड मेडल जीतने की बधाई दी। आर्य समाज छारा ने भी युवाओं को उनसे सीख लेकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। सीएम मनोहर लाल ने भी फेसबुक आदि पर मास्टर साहब सिंह का वीडियो पोस्ट कर उनके जज्बे को सलाम किया।

 

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का इंतजार खत्म, 13 और 14 जून को होगी परीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button