हरियाणा

Kurukshetra: फायरिंग के बाद काली स्कॉर्पियो से भागे संदिग्ध, कुरुक्षेत्र पुलिस ने शुरू की हथियारों की तलाश

Satyakhabarindia

Kurukshetra:-हरियाणा के कुरुक्षेत्र की पुलिस को करनाल के बड़ा गांव में फायरिंग की विटी मिली तो फोर्स अलर्ट हो गई। कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि 3 ब्लैक कलर की गाड़ियां और दो अन्य संदिग्ध गाड़ियां फायरिंग में शामिल हैं। आशंका जताई गई कि ये इनमें ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो कुरुक्षेत्र की ओर गई हैं। इसके बाद मोहन नगर चौक पर पुलिस ने नाका लगाया और जांच शुरू कर दी।

इसी दौरान नाके पर पुलिस ने ब्लैक स्कॉर्पियो को रोकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने पहले गाड़ी स्लो की लेकिन फिर अचानक रफ्तार बढ़ा दी और मोहन नगर फ्लाईओवर की ओर भागने लगा। पुलिस ने तुरंत गाड़ी का पीछा शुरू किया। रेलवे रोड पर पुलिस ने अपनी गाड़ी को स्कॉर्पियो के आगे लगाया तो ड्राइवर टक्कर मारकर भाग गया।

पुलिस की हिरासत से भागा बदमाश 20 दिन बाद गिरफ्तार

Kurukshetra: फायरिंग के बाद काली स्कॉर्पियो से भागे संदिग्ध, कुरुक्षेत्र पुलिस ने शुरू की हथियारों की तलाश

टक्कर के बाद आरोपी स्कॉर्पियो को सेक्टर 17 में छोड़कर भाग गए। गाड़ी में चाबी अस्पताल में भर्ती युवक को पकड़ा दी।

हरियाणा कांग्रेस ने 104 ब्लॉक प्रधानों के नाम का किया ऐलान

सिटी थाना थानेसर के SHO नरेश कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो में 2 युवक थे। उनकी पहचान हर्ष निवासी अमीन और अमनी निवासी कुवार खेड़ी के रूप में हुईं। गाड़ी की तलाशी ली गई, मगर कुछ बरामद नहीं हुआ। फिलहाल गाड़ी को कब्जे लिया है। दोनों युवकों की तलाश चल रही है। हो सकता है उनके पास हथियार हो और इसलिए मौके से भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

किसानों को होने वाले हर नुकसान की भरपाई करेगी हरियाणा सरकार : नायब सैनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button