हरियाणावायरल

फेरे लेने के कुछ देर बाद ही पति-पत्नी दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज

फेरे लेने के कुछ देर बाद ही पति-पत्नी दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज

Satyakhabarindia

Satya Khabar Rohtak

रोहतक के किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज की शादी मेरठ की इंटरनेशनल जैवलिन थ्रोअर अन्नू रानी से मंगलवार रात हुई। इन दोनों ने अपनी शादी में स्टेज से हवाई फायरिंग की। इस पर मेरठ पुलिस ने साहिल और उनकी नवविवाहित पत्नी अनु रानी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम में मामला दर्ज किया है।
बता दें कि साहिल और अनु की बीती रात को मेरठ के मैरिज पैलेस में शादी हुई। यहां साहिल ने स्टेज पर अनु का हाथ पकड़कर राइफल से 2 बार हवाई फायर किए। इसके अलावा वरमाला के दौरान 10-10 के करंसी नोटों की दो गड्डियां अनु के ऊपर से फेरकर उड़ाईं। आज रोहतक में दोनों की रिसेप्शन पार्टी है। वहीं मेरठ के SSP विपिन ताडा ने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर साहिल और अनु के खिलाफ सरधना थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज की है।

कौन है साहिल

इनेलो ने सोनीपत से एडवोकेट आंनद खत्री और पंचकुला से मनोज अग्रवाल को उतारा मैदान में

साहिल रोहतक जिले के सांपला कस्बे के रहने वाले हैं और इस समय रोहतक शहर की जनता कॉलोनी में रहते हैं। वह किक बॉक्सर हैं और 4 बार के नेशनल चैंपियन हैं। उन्होंने नेशनल चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता है। वहीं साहिल भारद्वाज वर्ल्ड किक बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीत चुके है।

पत्नी अनु के बारे में जानकारी

पत्नी अनु ने 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स में जेवलिन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अनु कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर अन्नू रानी दो बार ओलिंपिक में भाग ले चुकी है और 2024 के लिए भी क्वालीफाई किया था। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित है। मेरठ के बहादुरपुर निवासी अन्नू रानी का जन्म 28 अगस्त 1992 को किसान परिवार में हुआ। शुरू में खेत में ही गन्ने का भाला बनाकर फेंकना शुरू किया। अनु रानी का खेल में सफर काफी संघर्षपूर्ण रहा। शुरू में वह चोरी-छिपे खेतों में गन्ने से जेवलिन थ्रो की प्रैक्टिस करती थीं। उनके भाई उपेंद्र ने उनकी ताकत को पहचाना और इस खेल में जाने के लिए प्रेरित किया।

बचपन से जो चौटाला परिवार के लिए लड़ा, दुष्यंत के कारण छोड़ दी पार्टी

 

 

 

कांग्रेस को बड़ा झटका, कमल दीवान ने सोनीपत से चुनाव लड़ने से किया इनकार

साहिल के परिवार की जानकारी

साहिल के परिवार का अमेरिका में बिजनेस है। जहां उनके वेयर हाउस व गैस स्टेशन हैं, जो फिलहाल उनके भाई संभाल रहे हैं। साहिल के पिता रवि केंद्र सरकार के ईपीएफओ विभाग के कर्मचारी हैं। उनकी मां मुकेश देवी हाउस वाइफ हैं। साहिल किक बॉक्सिंग के अच्छे खिलाड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button