ताजा समाचारवायरलहरियाणा

DGP OP Singh पहुंचे अल फलाह यूनिवर्सिटी, कहा, गायब डॉक्टरों को ढूंढकर लाओ

DGP OP Singh पहुंचे अल फलाह यूनिवर्सिटी, कहा, गायब डॉक्टरों को ढूंढकर लाओ

Satyakhabarindia

Satya Khabar Panchkula

हरियाणा डीजीपी ओपी सिंह दिल्ली में हुए भीषण ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों के रडार पर आए अल-फलाह यूनिवर्सिटी पहुंचे। उन्होंने यूनिवर्सिटी कैंपस का विस्तृत निरीक्षण किया और उन सभी फैकल्टी सदस्यों और स्थानीय लोगों का पता लगाने के निर्देश दिए, जो धमाके के बाद से ‘लापता’ बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग उस मॉड्यूल से जुड़े थे, जिसने दिल्ली ब्लास्ट की साजिश रची थी और आगे कई और हमलों की योजना बना रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, सिर्फ यूनिवर्सिटी के कुछ प्रोफेसर्स ही नहीं, बल्कि आसपास के गांवों के कुछ लोग भी अचानक से गायब हो गए हैं।

डीजीपी ने लिखा एक्स पर

कांग्रेस को बड़ा झटका, कमल दीवान ने सोनीपत से चुनाव लड़ने से किया इनकार

हरियाणा के डीजीपी ओपी सिंह ने गुप्तचर विभाग के अधिकारियों के साथ अल-फलाह यूनिवर्सिटी परिसर में जांच की। इस दौरान उन्होंने गायब चल रहे यूनिवर्सिटी के डॉक्टर और अन्य स्टाफ को तलाशने का आदेश दिया। इसको लेकर डीजीपी ने एक्स पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैंने ADIG/CID के साथ अल फलाल यूनिवर्सिटी में आज सवेरे 4 घंटे लगाये। वहां के सुरक्षाकर्मियों, प्रशासनिक अधिकारी, फैकल्टी, छात्रों, पास के गाँव वालों एवं मस्जिद के मौलवी के परिवार से बात की। आतंकियों के ठिकानों का मुआईना किया। बाद में डीसी एवं सीपी से संयुक्त बैठक की और उन्हें कहा कि स्वयं मौके पर जाया करें, फ्रंट से लीड करें।

गायब हुए लोगों की तलाश शुरू

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दिल्ली ब्लास्ट के बाद से गायब फैकल्टी सदस्यों की तलाश जारी है। वे बिना किसी सूचना के यूनिवर्सिटी छोड़कर चले गए। कुछ स्थानीय लोग भी लापता हैं, जिन्हें जल्द ही खोज लिया जाएगा। हालांकि पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि कुल कितने लोग लापता हैं। बता दें कि दिल्ली के पुरानी दिल्ली इलाके में रेड फ़ोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 13 लोगों की मौत हो गई थी। जांच में सामने आया कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी के मेडिसिन डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर उमर उन नबी ही वह व्यक्ति था जो i20 कार चला रहा था, जिसमें विस्फोट हुआ। इसके अलावा यूनिवर्सिटी के दो और प्रोफेसर्स शाहीन शाहिद और मुजम्मिल अहमद गनई को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रवेश वाही बने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी जानिए उनकी राजनीतिक कहानी
प्रवेश वाही बने बीजेपी के मेयर प्रत्याशी जानिए उनकी राजनीतिक कहानी

ढूंढी जाएगी यूनिवर्सिटी की सुरक्षा खामियां

डीजीपी ने कहा कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी के फैकल्टी के कुछ लोग घटना के बाद से अभी तक गायब हैं, उन्हें ढूढ़े। इस बारे में अन्य राज्य पुलिस एवं केंद्रीय एजेंसियों को भी अलर्ट जारी करें। यूनिवर्सिटी की सुरक्षा खामियों की जांच करें कि कैसे इतने शातिर लोग इसे अपना ठिकाना बना पाये और इतने भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं हथियार लिए फिरे। उन्होंने लिखा कि छात्रों से बातचीत करें। उन्हें आश्वस्त करें कि ये कार्रवाई उनकी सुरक्षा के लिए एवं टेरेरिस्टों के खिलाफ है, उन्हें घबराने की कोई जरूरत नहीं है। तमाम धार्मिक संस्थाओं को चेक करें और ये सुनिश्चित करें कि वहां कोई कट्टरवादी किसी को फिरकापरस्ती की तरफ ना ले जा रहे हो। अगर कोई भी धार्मिक संस्था किसी नियम को तोड़ रहा है तो क़ानून के अनुसार उनके ख़िलाफ़ अविलंब कार्रवाई करें। डीजीपी ओपी सिंह ने कहा कि अफवाहों का फौरन खंडन करें। आतंकी गतिविधि के वारे में कोई सूचना मिले तो तुरंत कार्रवाई करें।

कैंपस में छिपकर कैसे चल रहा था आतंकियों का मॉड्यूल?

अमृतपाल सिंह को पुलिस रिमांड में भेजा अजनाला केस में बड़ा मोड़ आया
अमृतपाल सिंह को पुलिस रिमांड में भेजा अजनाला केस में बड़ा मोड़ आया

डीजीपी ने कैंपस में संभावित सुरक्षा चूक पर सख्त नाराजगी जताई और विस्तृत जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि यह पता लगाना बेहद जरूरी है कि डॉक्टरों का यह रेडिकलाइज्ड मॉड्यूल कैंपस में रहते हुए कैसे काम कर रहा था, हथियार कैसे इकट्ठा किए गए और विस्फोटक कैसे इधर-उधर ले जाए गए। ओपी सिंह ने ADIG (CID) सौरभ सिंह के साथ कैंपस में चार घंटे बिताए। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों, प्रशासनिक स्टाफ, छात्रों, शिक्षकों और उस मौलवी के परिवार से भी बातचीत की जिसे मॉड्यूल से जुड़ाव के आरोपों में पकड़ा गया है। DGP ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अन्य राज्यों की पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को भी अलर्ट जारी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button