ताजा समाचार

बडोली और रॉकी मित्तल के खिलाफ चलेगा केस या क्लोजर रिपोर्ट होगी फाइनल फैसला 8 जनवरी को

बडोली और रॉकी मित्तल के खिलाफ चलेगा केस या क्लोजर रिपोर्ट होगी फाइनल फैसला 8 जनवरी को

Satyakhabarindia

हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ दर्ज गैंगरेप मामले में बुधवार को कसौली कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की बहस के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब अदालत 8 जनवरी को अपना फैसला सुनाएगी।
पीड़िता के वकील ने तर्क दिया कि मामले में उनका पक्ष सही से नहीं सुना गया और पुलिस ने जो क्लोजर रिपोर्ट तैयार की उसमें कई बातें रह गई हैं। हालांकि, सरकारी वकील ने तर्क दिया कि पुलिस ने पूरा समय लेकर क्लोजर रिपोर्ट तैयार की और वह सही है। पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट सही मानी जाएगी या फिर केस में जांच दोबारा से खुलेगी, इस पर अदालत 8 जनवरी को अपना फैसला सुनाएगी।
बता दें कि हिमाचल के कसौली थाने में 13 दिसंबर 2024 को एक महिला ने शिकायत देकर कहा था कि उसे सरकारी नौकरी देने और एक वीडियो एल्बम में अभिनेत्री बनने का झांसा देकर उसके साथ 3 जुलाई 2023 को कसौली के होटल में गैंगरेप किया गया। कसौली थाना पुलिस ने इस मामले में गैंगरेप की धारा 376 दी और आपराधिक धमकी देने की धारा 506 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया था। पीड़िता को पहले एक माह के दौरान दो से तीन बार निशानदेही के लिए भी लाया गया था। महिला का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उसे जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुराचार किया और उसकी अश्लील फोटो और वीडियो भी बनाई महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी जिस कारण वह डर गई थी।

AI का प्रयोग न्याय प्रणाली में होता है लेकिन जजमेंट में नहीं : सूर्यकांत

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 जुलाई, 2023 को वह अपनी सहेली के साथ कसौली घूमने आई थी। वे कसौली में एक होटल में ठहरे थे। शाम करीब 5:00 बजे वे होटल पहुंचे और 7:00 बजे अपनी सहेली के साथ घूम रही थी। उसी होटल में ठहरे बडौली और मित्तल से उनकी मुलाकात हुई। बडौली ने खुद को राजनेता और मित्तल ने खुद को सिंगर बताया। बात करते हुए वे उन्हें अपने कमरे में ले गए और कहा कि बैठकर बात करेंगे। मित्तल ने कहा कि वह मुझे अपनी एलबम में अभिनेत्री का रोल देगा और बडौली ने कहा कि वह सरकारी नौकरी दिलवाएगा। पीड़िता का आरोप है कि दोनों ने उसे शराब ऑफर की, लेकिन उसने इन्कार कर दिया। मना करने के बावजूद उन्होंने बातों-बातों में उन्हें जबरन शराब पिलाई। इसके बाद उन्होंने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका उसने विरोध किया।

मैं राजा नहीं बल्कि किसान का बेटा : नायब सैनी

पीड़िता का आरोप है कि उसकी सहेली को धमकाकर एक तरफ बैठा दिया और उसके साथ बारी-बारी दुष्कर्म किया। करीब दो महीने पहले आरोपियों ने डरा-धमकाकर उन्हें पंचकूला बुलाया। वहां पर उन्हें झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके फोन में उसकी वीडियो व फोटो हैं, जिन्हें डिलीट करवाया जाए।
बाद में हरियाणा पुलिस ने इस मामले में हनीट्रैप का मामला दर्ज करते हुए अमित बिंदल और अन्य को गिरफ्तार किया था। बाद में महिला सामने भी आई थी और उसने भी मीडिया के सामने गैंगरेप की बात की पुष्टि की थी। इस बीच कसौली थाना पुलिस ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट फाइनल कर दी थी। इसके बाद महिला ने क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट में चुनौती दी थी जिस पर अब 8 जनवरी को अदालत का फैसला आने वाला है।

कांग्रेस गुटबाजी के कारण अपनी पहली अग्निपरीक्षा में उलझी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button