🚨 कांग्रेस विधायक का फोन हैक – साइबर क्रिमिनल्स ने व्हाट्सएप से मांगे पैसे!
🚨 कांग्रेस विधायक का फोन हैक - साइबर क्रिमिनल्स ने व्हाट्सएप से मांगे पैसे!

Satya Khabar, Nuh
MLA Mobile Hack : हरियाणा के कांग्रेस विधायक का मोबाइल फोन और व्हाट्सएप साइबर क्राइम करने वाले लोगों ने हैक कर लिया है। साइबर अपराधी अब कांग्रेस विधायक के परिचितों को फोन या व्हाट्सएप मैसेज कर अर्जेंट पैसों की मांग करने लगे हैं। कांग्रेस विधायक ने इस मामले में अपने फेसबुक पेज पर संदेश डालकर लोगों से सचेत रहने को कहा है और कहा है कि उन्होंने किसी से कोई पैसा नहीं मांगा है।
प्रदेश के नूंह से कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद के मोबाइल फोन को अज्ञात साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है। हैकर्स ने उनके व्हॉट्सएप सहित व्यक्तिगत फोन का दुरुपयोग कर मनमाने संदेश भेजने और पैसे मांगने की कोशिश की है। विधायक ने अपने फेसबुक अकाउंट से इस बारे में लोगों को सार्वजनिक जानकारी दी है। साथ ही लोगों से सावधान रहने की अपील की है। माना जा रहा है कि अपराधियों ने संभवतः फिशिंग लिंक के जरिए फोन तक पहुंच बनाई।
जिला पुलिस जांच में जुटी
घटना का पता चलते ही विधायक आफताब अहमद ने तुरंत जिला पुलिस और साइबर सेल को सूचित किया। अभी तक कोई बड़ा नुकसान या ठगी की घटना सामने नहीं आई है, लेकिन उनके शुभचिंतकों और समर्थकों में चिंता का माहौल है। साइबर एक्सपर्ट्स की एक टीम मामले की जांच करने और समस्या के समाधान में जुटी हुई है। वहीं इस घटना के बाद विधायक आफताब अहमद ने अपने फेसबुक पेज पर एक जरूरी सूचना पोस्ट की, जिसमें उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। कल देर शाम विधायक द्वारा यह पोस्ट डालने के बाद यह पोस्ट काफी तेजी से वायरल हुई है और आज सुबह तक 56 लोगों ने इसे आगे शेयर किया है ताकि सभी लोगों तक इसकी सूचना पहुंच सके। 500 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है और बड़ी संख्या में लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं।
‘कोई भी साथी कोई पैसे न भेजें’
विधायक ने पोस्ट में लिखा है कि शरारती तत्वों ने व्हाट्सएप सहित व्यक्तिगत फोन को हैक कर लिया है और मनमाने संदेश भेजे और पैसे मांगे जा रहे हैं। कोई भी साथी कोई पैसे न भेजें। इसे पूरी तरह नजरअंदाज करें। आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। विधायक ने लोगों से अनुरोध किया है कि ऐसे किसी भी संदेश पर ध्यान ना दें और कोई पैसे न भेजें। पुलिस और साइबर टीम अपराधियों की पहचान करने में लगी हुई है। विशेषज्ञों का कहना है कि अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें। संदिग्ध संदेशों को तुरंत रिपोर्ट करें।
#CyberSecurity #PhoneHacking #DataProtection #DigitalSafety #OnlineSecurity #CyberAwareness