ताजा समाचारवायरलहरियाणा

हरियाणा में कांग्रेस की 20 जिला कार्यकारिणी घोषित, बाकी कार्यकारिणी की घोषणा जल्द

हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी जल्द होगी

Satyakhabarindia

Satyakhabar, Haryana

LPG सप्लाई पर सरकार का बड़ा बयान, बढ़ी ऑनलाइन बुकिंग लेकिन स्थिति नियंत्रण में
LPG सप्लाई पर सरकार का बड़ा बयान, बढ़ी ऑनलाइन बुकिंग लेकिन स्थिति नियंत्रण में

Congress Update : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दौरे से पहले हरियाणा कांग्रेस ने 20 जिलों की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। हरियाणा में कांग्रेस की 32 जिला कार्यकारिणी हैं, जिनमें अब 12 की लिस्ट आनी बाकी है। कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी विस्तार के दौरान चार वाइस प्रेसिडेंट सहित 30 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। हरियाणा कांग्रेस के प्रधान राव नरेंद्र के निर्देश पर एक जनरल सेक्रेटरी (आर्गेनाइजेशन) के साथ एक ट्रेजरार, आठ जनरल सेक्रेटरी और 16 सेक्रेटरी की नियुक्ति की गई है। बाकी 13 जिला कांग्रेस कमेटियों की घोषणा जल्द पूरी कर दी जाएंगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा भी अगले कुछ दिनों में किए जाने की संभावना है। माना यह भी जा रहा है कि राहुल गांधी अपने हरियाणा दौरे पर हरियाणा कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा कर सकते हैं।
उल्लेखनीय है कांग्रेस का कुरुक्षेत्र में संगठन सृजन अभियान चल रहा है।
कांग्रेस ने जिन जिलों की कार्यकारिणी का विस्तार किया है, उनमें अंबाला, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम ग्रामीण, गुरुग्राम शहरी, जींद, कैथल, करनाल ग्रामीण, करनाल शहरी, कुरुक्षेत्र, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत शहरी, रेवाड़ी शहरी, सोनीपत ग्रामीण, सोनीपत शहरी, यमुनानगर ग्रामीण, यमुनानगर शहरी शामिल है। कार्यकारिणी में वाइस प्रेसिडेंट, जनरल सेक्रेटरी, कोषाध्यक्ष और सचिव नियुक्त किए गए हैं। कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार का निर्णय पार्टी के हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में लिया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- अब मजबूत संगठन के बल पर हरियाणा कांग्रेस जनता के हित के मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाएगी। निकाय चुनाव में भी पार्टी पूरी मजबूती के साथ उतरेगी।
राहुल गांधी के हरियाणा दौरे से पहले पार्टी ने यह संगठनात्मक विस्तार किया है। हाईकमान के स्पष्ट दिशा-निर्देशों के तहत जिला अध्यक्षों की नियुक्तियां पहले ही की जा चुकी हैं। राहुल गांधी 21 जनवरी को कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे, जहां वह जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण सत्र में शामिल होंगे। प्रशिक्षण कैंप में वे करीब पांच घंटे तक शामिल होंगे। 21 जनवरी को दोपहर 12 बजे वह कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे और शाम पांच बजे तक यहां रहेंगे। 22 जनवरी तक कुरुक्षेत्र में हरियाणा और उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों का ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की भी कार्यशाला में पहुंचने की संभावना है मगर शनिवार शाम तक उनका कार्यक्रम तय नहीं हो सका। राहुल गांधी के कार्यक्रम की पुष्टि प्रदेश मीडिया प्रभारी संजय भारद्वाज ने की है।

राहुल गांधी नागरिकता केस से जस्टिस विद्यार्थी अलग, सोशल मीडिया पोस्ट बनी वजह
राहुल गांधी नागरिकता केस से जस्टिस विद्यार्थी अलग, सोशल मीडिया पोस्ट बनी वजह

पंजाब में ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का असर, 3 महीने में 49 हजार से ज्यादा अपराधियों पर कार्रवाई
पंजाब में ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का असर, 3 महीने में 49 हजार से ज्यादा अपराधियों पर कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button