हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में इस बार नकल नहीं होगी आसान, उत्तर पुस्तिका के हर पेज पर होगा क्यूआर कोड
हरियाणा बोर्ड के सवा 5 छात्रों की परीक्षा 25 फरवरी से

Satyakhabar, Haryana
Board Exam : हरियाणा में दसवीं-बारहवीं कक्षा की परिक्षाएं 25 फरवरी से संभावित हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड जल्द ही डेटशीट जारी करने वाला है। वहीं इस बार परीक्षाओं को लेकर शिक्षा बोर्ड द्वारा कई बदलाव किए गए हैं। चाहे वह परीक्षा केंद्र निर्धारित करना हो या फिर प्रश्न पत्र या उत्तर पुस्तिकाओं का प्रकाशन हो। शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने कहा कि इस बार बोर्ड परीक्षा के परीक्षा केंद्र बनाते समय यह विशेष ध्यान रखा है कि वह विद्यार्थी को सुलभ और आसानी से उपलब्ध रहे। इसको लेकर यह निर्णय लिया गया है कि विद्यार्थी के स्कूल या गांव से परीक्षा केंद्र ज्यादा से ज्यादा एक या दो किलोमीटर दूर ही होगा। वहीं आंसर सीट पर इस बार क्यूआर कोड लगाए जाएंगे।
जल्द ही डेट सीट भी वेबसाइड पर अपलोड की जाएगी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रतिवर्ष फरवरी माह के अंतिम सप्ताह से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत करता है जो मार्च माह के अंत तक चलती है। इस बार भी 25 फरवरी से परीक्षाएं शुरू करने की तैयारी चल रही है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के लिए 10वीं के करीब दो लाख 78 हजार 334 विद्यार्थियो और 12वीं के करीब दो लाख 43 हजार 461 विद्यार्थी यानी कुल करीब पांच लाख 21 हजार 795 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। यह पिछले वर्ष की तुलना 56 हजार से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2025 में 10वीं में दो लाख 71 हजार 499 और 12वीं में एक लाख 93 हजार 828 परीक्षार्थी थे। इस बार 10वीं कक्षा में करीब 6,835 परीक्षार्थी और 12वीं कक्षा में 49, 633 परीक्षार्थी बढ़े है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डा. पवन कुमार ने बताया कि 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी की जा रही है।
नकल रोकने और परीक्षार्थियों की सहुलित के लिए कुछ बदलाव किए गए है। परीक्षा केंद्र निरीक्षण कर तय किए जा रहे है। पहले अल्फा न्यूमेरिक कोड प्रश्न पत्र में होता था, इस बार उत्तर पुस्तिका के भी प्रत्येक पेज पर क्यूआर कोड होगा। इसका मुख्य उद्देश्य आकलन प्रणाली और एफआर सिस्टम में सुधार करना है। नकल करने और कराने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
#HaryanaBoardExams #QRcodes #CheatingPrevention #ExamSecurity #EducationInnovation #StudentIntegrity #Exams2023 #LearnWithIntegrity #SmartExams #EradicateCheating #FutureOfEducation #SecureExams #DigitalEducation #HaryanaEducation #AcademicIntegrity #ExamTips #InnovationInExams #ExamReform #TrustInEducation